भूलकर भी इन चीजों को खाने के बाद न पिएं पानी, पड़ सकता है भारी
हर इंसान को दिन भर में कम से कम 3 लीटर पानी तो पीना ही चाहिए। क्योंकि बॉडी को पानी की काफी जरूरत होती है। लेकिन यह भी जरूरी नहीं है कि सभी लोगों की बॉडी को एक मात्रा में पानी की जरूरत पड़े। क्योंकि यह आपके खानपान पर डिपेंड करता है। वहीं आपको पानी पीते वक्त इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप क्या खाने के बाद पानी पी रहे हैं।;
यह बात तो सभी जानते हैं कि पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हर इंसान को दिन भर में कम से कम 3 लीटर पानी तो पीना ही चाहिए। क्योंकि बॉडी को पानी की काफी जरूरत होती है। लेकिन यह भी जरूरी नहीं है कि सभी लोगों की बॉडी को एक मात्रा में पानी की जरूरत पड़े। क्योंकि यह आपके खानपान पर डिपेंड करता है। वहीं आपको पानी पीते वक्त इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप क्या खाने के बाद पानी पी रहे हैं। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको किन चीजों के खाने के बाद भूलकर पानी नहीं पीना चाहिए।
चने
भुने हुए चने खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। क्योंकि चनों को डाइजेस्ट करने के लिए शरीर को तीक्ष्ण, पाचनकाग्नि या जठराग्नि की आवश्यकता होती है।
आइसक्रीम
आइसक्रीम खाने के बाद इंसान को भूलकर भी पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से गले में परेशानी हो सकती है। इंसान को आइसक्रीम खाने के कम से कम 10 मिनट बाद पानी पीना चाहिए।
Also Read: कोरोना काल में अब इस वायरस ने दी दस्तक, Scientist को महामारी बन जाने का सता रहा डर
अमरूद
सर्दियों में अक्सर लोग अमरूद में नमक मिलाकर खाते हैं। जिसे खाने के बाद पानी पीने का भी मन करता है। लेकिन अमरूद खान के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी की दिक्कत होने लगती है।
चाय
अक्सर लोगों का चाय या कॉफी पीने का मन करता है। ऐसा टेस्ट बड्स की वजह से होता है। जो लगातर गर्म ची़ज पीने के बाद शीतलता चाहती है। ऐसे में आपका मन पानी पीने का करता है।