High BP को कंट्रोल करने के लिए केला ही नहीं, उसके तने का रस भी होता है गुणकारी, पढ़िये कैसे

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं, तो आप केले के तने के रस का सेवन कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि इसे कैसे तैयार करते हैं।;

Update: 2023-03-07 06:48 GMT

High Blood Pressure: आज-कल के दौर में सेहतमंद रहना बहुत मुश्किल हो गया है। इसके लिए आपको अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। अगर आप लापरवाही बरतेंगें, तो कई बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। आमतौर पर तनाव लेने से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा और माइग्रेन आदि जैसी बीमारियों का खतरा हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो ज्यादा तनाव लेने से हाई ब्लड प्रेशर से जान जाने तक का खतरा होता है। वहीं, हाई ब्लड प्रेशर से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए चिंता करने की जरुरत नहीं होगी, अगर सही समय पर इसका उपचार कर लिया जाए। हाई ब्लड प्रेशर हो जाने पर डाइट में पोटेशियम से भरपूर फूड को शामिल करना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद सोडियम को बैलेंस करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, आप हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए केले के तने के रस का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए, इसके बारे में जानते हैं...

हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए कैसे है यह फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, केले के तने में पोटेशियम और विटामिन-बी 6 भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इन दोनों आवश्यक पोषक तत्वों की मदद से शरीर में सोडियम का लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, केले के तने का रस बढ़ते कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल करने में सहायता करता है। इसके लिए हाई बीपी के मरीज केले के तने के रस का सेवन बहुत आराम से कर सकते हैं।

केले के तने के रस का कैसे सेवन

केले के तने के रस बनाने के लिए सबसे पहले केले के तने को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब बाहरी परत को छीलकर अलग कर दें और तने के भीतरी भाग को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर, उसमें एक कप पानी मिलाएं और उसका सेवन करें। अगर आप चाहे तो टेस्ट बढ़ाने के लिए आप नींबू, काला नमक, इलायची आदि चीजें मिक्स कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News