High Heels Side Effects : हाई हील्स पहनने से पहले जान लें कितने बड़े हो सकते है इसके नुकसान
क्या आपको भी हाई हिल्स (High Heels) पहनना पसंद है तो यदि हां तो ये खबर आपके लिए ही है। वैसे तो महिलाएं हाई हिल्स को शादी, फंक्शन या किसी पार्टी में पहनना पसंद करती है, वहीं कुछ महिलाएं ऐसी होती है, जिन्हें रोजाना हाई हिल्स पहनना पसंद होता है।;
High Heels Side Effects : क्या आपको भी हाई हिल्स (High Heels) पहनना पसंद है तो यदि हां तो ये खबर आपके लिए ही है। वैसे तो महिलाएं हाई हिल्स को शादी, फंक्शन या किसी पार्टी में पहनना पसंद करती है, वहीं कुछ महिलाएं ऐसी होती है, जिन्हें रोजाना हाई हिल्स पहनना पसंद होता है। वो कॉलेज और दफ्तर में भी हाई हिल्स पहनना पसंद करती है और उनके पास हिल्स का बड़ा कलेक्शन होता है। आज हम आपको हिल्स पहनने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।
1-कमर के नीचले हिस्से में दर्द (Lower Back Pain)
हाई हील्स को महिलाएं एक फैशन के रूप में लेती है, लेकिन यह फैशन उनकी कई परेशानियां बढ़ सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि हाई हील्स आपके पैरों को पूरा सपोर्ट नहीं देती हैं। इसकी वजह से आपको पीठ के निचले हिस्से में दर्द, सूजन और दर्द हो सकता है।
2- पैर का दर्द
हाई हील्स या स्टिलेटोस का एक निश्चित आकार और डिजाइन होता है, जो फैशनेबल दिखता है। इसमें आपके पैर को बिल्कुल भी आराम नहीं मिलता है। ज्यादा टाइम तक इसे पहनने से आपके पैर में दर्द हो सकता है। आप अपने पैर की उंगलियों, तलवों, एड़ी में तेज दर्द का अनुभव कर सकती हैं
3-घुटने का दर्द
हाई हिल्स से जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द होता है, जो ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्याओं को बढ़ा सकता है।
4-लिगामेंट्स कमजोर हो सकते है
हाई हील्स आपके लिगामेंट्स को कमजोर कर देती है। अपने पैरों को इस तरह की समस्याओं से बचाने के लिए ग्लैमरस फुटवियर को पहनने से बचना चाहिए।
5-रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है
हाई हिल्स आमतौर पर पैरों को लंबा और पतला दिखाते हैं। आपके पैर इनमें फंस जाते है। ये आरामदायक नहीं होते है। पैर पर तनाव की वजह से संकुचित रक्त प्रवाह हो सकता है। ऐसे में यह रक्त वाहिकाओं के टूटने का कारण भी बन सकता है।