हिमाचल का यह खूबसूरत गांव किसी हिल स्टेशन से कम नहीं, घूमने के साथ ही जायके के लिए भी मशहूर
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। यहां के कई गांव किसी हिल स्टेशन से कम नहीं हैं। आज ऐसे ही खूबसूरत गांव के बारे में बता रहे हैं, जहां जाने पर आपको जरा भी मायूसी नहीं होगी।;
Himachal Pradesh Tourism: भारत (India) के सबसे मशहूर और खूबसूरत हिल स्टेशन (Best Indian Hill Station) में से एक हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) है। हिमाचल को बर्फीले पहाड़ों का प्रांत भी कहा जाता है। इस राज्य का इतिहास बहुत ही पुराना है। यह राज्य अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां के कई गांव ऐसे हैं, जिन्हें हिल स्टेशन के नाम से जाना जाता है। इन्हीं में से एक कल्पा गांव (Kalpa) है। इस गांव के दृश्य मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं। आइए तस्वीरों के माध्यम से इस गांव के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही बताएंगे कि आप यहां कहां घूमने जा सकते हैं:-
कल्पा गांव एक खूबसूरत गांव है, जो हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल किन्नौर में स्थित है। यहां की खूबसूरती आंखों के रास्ते दिल में उतर जाती है। यहां घूमने के साथ-साथ आप यहां के पारंपरिक खाने का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
कल्पा की यात्रा के दौरान आपको यहां मौजूद सांगला मीडोज की यात्रा करनी चाहिए। सर्दियों में यह स्थान बर्फ से ढका रहता है, जबकि गर्मियों में यह हल्का ठंडा रहता है।
बोरिंग नाग मंदिर सांगला घाटी में स्थित है, जो यहां का लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। अगस्त से सितंबर के बीच यहां फलीच मेले का आयोजन किया जाता है और इस दौरान यहां एक अलग ही माहौल होता है।
कल्पा गांव में आपको घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें मिल जाएंगी। अगर आप यहां रहते भी हैं तो यहां खाने की भी अच्छी सुविधा है।
कल्पा में घूमते वक्त आपको सेब के बाग हर जगह दिखेंगे। आप जहां देखेंगे वहां आपको सेब के बगीचे दिख जाएंगे। एक या दो बाग नहीं लेकिन किलोमीटर लंबे सेब के बागीचे आपको देखने को मिलेंगे, जो बहुत ही ज्यादा आकर्षक होते हैं।