Holi 2023: अपनी राशि के मुताबिक इन रंगों से खेलें होली, आपकी जिंदगी में आएगी खुशियों की लहर
Colors According To Zodiac Sign: जानिए आपकी राशि के मुताबिक आपको किस रंग से होली खेलनी चाहिए।;
Holi 2023 Choose Colors According To Zodiac Sign: होली रंगों और खुशियों का त्योहार होता है। इस दिन सभी लोग एक-साथ मिलकर होली खेलते हैं, एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और मिठाइयां बांटते हैं। आमतौर पर इस दिन लोग गुलाबी, हरे और लाल रंग से होली खेलते नजर आते हैं। क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपनी राशि के मुताबिक रंग का चुनाव करके होली खेलेंगे, तो आपके लिए ये खुशियों का त्योहार और भी भाग्यशाली साबित हो सकता है। अगर इस दिन रंगों का चुनाव राशि के मुताबिक किया जाता है, तो आपकी किस्मत भी चमक सकती है। दरअसल, हर रंग का अपना अलग महत्व और अर्थ होता है। ऐसे में आपको इन सभी को बातों को ध्यान में रखते हुए रंगों का चुनाव करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपकी राशि के अनुसार किस रंग से होली खेलना ज्यादा शुभ होगा। तो चलिए बिना वक्त बर्बाद किए इस पर बात शुरू करते हैं...
जानिए किस राशि के जातकों को कौन से रंग या गुलाल से खेलनी चाहिए होली:-
- मेष राशि के लोग
इस राशि के लोग बहुत उत्साही स्वाभाव के होते हैं। इस बार होली के पावन अवसर पर अगर मेष राशि के लोग लाल और गुलाबी रंग का इस्तेमाल करेंगे, तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
- वृष राशि के लोग
वृष राशि के लोगों के लिए अगर कोई रंग बहुत बेहतरीन साबित होगा, तो वह हल्का नीला या आसमानी रंग है। यह रंग इस राशि के लोगों में सहजता प्रदान करता है और उनके जीवन में स्थिरता और सौहार्द लाता है।
- मिथुन राशि के लोग
मिथुन राशि के लोग इस होली पर हल्के हरे रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारंगी और गुलाबी रंग इनके लिए बहुत ही बेहतरीन साबित होंगे। ये रंग इस राशि के लोगों में रोमांच, उत्साह और उर्जा में बढ़ोतरी करते हैं।
- कर्क राशि के लोग
कर्क राशि के लोग स्वभाव में बहुत भावुक होते हैं। इसलिए इन्हें हल्का नीला, चांदी और सफेद रंग से होली का त्योहार मनाना चाहिए। इससे इन लोगों में शांति और धीरज बढ़ेगा।
- सिंह राशि के लोग
सिंह राशि के लोग बहुत एनर्जेटिक होते हैं, इनको काबू में रखने के लिए महरुन रंग बहुत ही कारगर साबित होगा। इसके अलावा ये लोग सुनहरा और तांबा रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- कन्या राशि के लोग
कन्या राशि के लोगों के लिए गहरा हरा रंग बहुत शुभ माना जाता है। हरे रंग के इस्तेमाल से आप अपने अंदर एक नई एनर्जी और एक नए जोश को महसूस करेंगे।
- तुला राशि के लोग
तुला राशि के लोग बैंगनी, भूरा और नीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने आपको शांत और संयमी बनाए रखने के लिए आप हल्के नीले रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं।
- वृश्चिक राशि के लोग
वृश्चिक राशि के लोगों को गहरे लाल, मरून, और भूरे रंग का बहुत अच्छा प्रभाव होगा। उनमें से ज्यादातर लोगों को गहरा लाल रंग चुनना चाहिए क्योंकि यह रंग उनकी स्ट्रांग पर्सनेलिटी को उजागर करेगा।
- धनु राशि के लोग
पीला और संतरी रंग धनु राशि के लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। होली पर इस राशि के जातक बहुत उत्साही होते हैं, इसलिए यह रंग इनके लिए बिलकुल परफेक्ट हैं।
- मकर राशि के लोग
इस राशि के लोग हल्के नीले और आसमानी रंगों का इस्तेमाल करें। इन रंगों के इस्तेमाल से आपमें पॉजिटिव उर्जा का संचार होगा और आपके स्वभाव में स्थिरता आएगी।
- कुंभ राशि के लोग
इस राशि के लोगों के लिए गहरे नीले रंग को बहुत शुभ माना जाता है। कुम्भ राशि के लोग हमेशा कुछ न कुछ नया करने का प्रयास करते हैं। इसलिए नीला रंग इनमें ऊर्जा का संचार तो करेगा ही साथ ही व्यस्ता भरे जीवन में शांति और सुकून भी लाएगा।
- मीन राशि के लोग
मीन राशि के लोगों के व्यक्तित्व में अक्सर तड़कते-भड़कते रंग इमोशनल रुप से अच्छा प्रभाव डालने में सक्षम होते हैं। लेकिन, पीले रंग के इस्तेमाल से इनमें और भी ज्यादा उत्साह का संचार हो जाता है।
- सुबह सबसे पहले होली पर करें ये काम
होली के दिन सुबह उठकर भगवान विष्णु, भगवान श्रीकृष्ण और अपने आराध्य देवों की लाल गुलाल और फूलों के साथ पूजा करना लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। आराध्य देवों की पूजा के बाद घर के बड़े-बुजूर्गों से आशीर्वाद लेना बिल्कुल भी ना भूलें। पूजा अर्चना के बाद जरुरतमंदों को कुछ दान करें, इससे आपको बहुत पुण्य मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।