kidney Stones की समस्या से हैं परेशान तो ये उपाय करेंगे आपकी मदद

आज के समय में कीडनी में स्टोन (Kidney Stone) होना आम बात है। अगर शुुरुआत में ही इस समस्या पर ध्यान दिया जाए तो आसानी से स्टोन को निकाला जा सकता है। यहां कुछ आसान टिप्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप फॉलो कर इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।;

Update: 2021-09-16 11:57 GMT

Home Remedies for Stone : आज के समय में कीडनी में स्टोन (Kidney Stone) होना आम बात है। अगर शुुरुआत में ही इस समस्या पर ध्यान दिया जाए तो आसानी से स्टोन को निकाला जा सकता है। यहां कुछ आसान टिप्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप फॉलो कर इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। 

1. पानी (Water)

अगर आपको किडनी में स्टोन (Kidney Stone) की समस्या है, तो आपको रोजाना 8 गिलास की बजाय 12 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे स्टोन को जल्दी बाहर आने में मदद मिलेगी। वहीं जब स्टोन निकल जाएं तो आप इसके बाद भी आप प्रतिदिन करीब 12 गिलास पानी ही पीना चाहिए। आपके शरीर में पानी की कमी से डिहाईड्रेशन (Dehydration) होता है, जो किड़नी होने का प्रमुख कारण माना जाता है।

ऐसे पता करें की शरीर में पानी की कमी है या नहीं

यूरिन के कलर से इस बात का पता चल जाता है कि आपके शरीर में पानी की कमी है या नहीं। अगर आपको बहुत हल्का या हल्का पीला रंग का यूरिन आता है तो आप ठीक है और अगर आपको गहरे पीले रंग का यूरिन (Urine) आता है तो आपको डिहाईड्रेशन (Dehydration) की प्रोब्लम है।

2.नींबू का रस (Lemon juice)

नींबू में साइट्रेट होता है, जो एक ऐसा रसायन है जो कैल्शियम स्टोन को बनने से रोकता है। साइट्रेट छोटे पत्थरों को भी तोड़ सकता है। इससे वह आसानी से बाहर निकल सकते हैं। नींबू के रस का सेवन करने से आपको काफी फायदा मिलेगा।

3. तुलसी का रस (Basil juice)

तुलसी में एसेटिक एसिड पाया जाता है, जो किडनी में स्टोन को तोड़ने में मदद करता है, इससे दर्द में भी काफी राहत मिलती है।

4. सेब का सिरका (Apple cider vinegar)

सेब का सिरके में भी एसेटिक (acetic acid) पाया जाता है, जो कीडनी स्टोन को निकालने में मदद करता है। आप सेब का सिरका पी सकते हैं।

5. व्हीटग्रास जूस (Wheat grass juice) 

व्हीटग्रास में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इससे पथरी को निकालने में काफी मदद मिलतती है। आप रोजाना इस जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको आफत मिलेगी। 

Tags:    

Similar News