जानें प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को क्यों करना चाहिए खजूर का सेवन?

क्या आप सभी जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन करना आपके स्वास्थ्य (Health) के लिए कितना अच्छा होता है। आज हम आपको खजूर ( Dates) के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।;

Update: 2021-10-25 06:54 GMT

Dates Health Benefits For Pregnant Women :  आप सभी जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन करना आपके स्वास्थ्य (Health) के लिए अच्छा होता है। आज हम आपको खजूर ( Dates) के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। रिसर्च में दावा किया गया है कि अगर प्रेग्नेंट महिलाएं खजूर का सेवन प्रेग्नेंसी के दिनों में करती हैं तो उन्हें लेबर पेन (Labor Pain) कम होता है। आइए जानते हैं खजूर (Dates Health Benefits) के अन्य फायदों के बारे में। 

एक्सपर्ट्स की मानें तो खजूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-ट्यूमर होते हैं, जो महिलाओं के लिए अच्छे होते हैं और प्रेग्नेंसी में खजूर का सेवन करने से गर्भाश्य ग्रीवा का फैलाव होता है। जिसकी वजह से डिलीवरी के दौरान लेबर पेन कम होता है। 

रोजाना खानी चाहिए छह खजूर 

2011 के एक रिसर्च की मानें तो महिलाओं को लेकर की गई स्टडी में पाया गया कि जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान खजूर का सेवन करती हैं। उन्हें लेबर पेन कम होता है। जिन महिलाओं पर रिसर्च किया गया, उन्हें रोजाना छह खजूर खाने के लिए दी जाती थी, हालांकि विशेषज्ञों ने यह भी सपष्ट किया कि जरूरी नहीं कि सभी महिलाओं के साथ ऐसा हो। इसके लिए और ज्यादा रिसर्च करने की जरूरत है। 

खजूर के अन्य फायदे 

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है खजूर

खजूर का सेवन करने से हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे आपको थकान और कमजोरी से राहत मिलती है। 

एनीमिया से लड़ सकता है खजूर 

एक्सपर्ट्स की मानें तो जिन लोगों में खून की कमी है, उन्हें दूध के साथ खजूर का सेवन करना चाहिए। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। 

सामग्री 

- दूध -एक गिलास

-खजूर - 5-6 

विधि - एक पैन में दूध और खजूर को साथ में डालें और धीमी आंच पर उबालें। जब दूध आधा गिलास रह जाए तो आप गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने के बाद दूध का सेवन कर सकते हैं। 

Tags:    

Similar News