Type 2 Diabetes से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय, वरना बढ़ सकती है समस्या

आज के समय में Diabetes एक जटील समस्या हो गई है। आज हम आपको Type 2 Diabetes से बचाव के उपाय बताएंगे।;

Update: 2023-06-04 15:07 GMT

How To Prevent Type 2 Diabetes: अगर किसी इंसान को Diabetes हो जाता है, तो उसके जीवन में कई प्रकार के बदलाव हो जाते हैं। Diabetes के होने के बाद सबसे ज्यादा प्रभाव व्यक्ति के भोजन पर पड़ता है। Diabetes के मरीज के लिए कई ऐसे भोजन को बंद कर दिया जाता है, जिसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है। Diabetes के दो प्रकार होते हैं, Type 1 और Type 2, अक्सर Type 2 Diabetes जेनेटिक होता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे Type 2 Diabetes होने पर बचाव किया जाता है।

सिगरेट पीना बंद करें

अगर आपको Diabetes है, तो आपको सिगरेट के सेवन से बचना चाहिए। आमतौर लोगों मानते हैं कि इससे केवल रिस्पाइरेटरी सिस्टम पर ही प्रभावित होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। सिगरेट के सेवन से रिस्पाइरेटरी सिस्टम तो प्रभावित होता ही है, साथ ही इसका बुरा असर Diabetes पर भी पड़ता है। ऐसे में अगर आपको Diabetes है, तो आपको सिगरेट का सेवन नहीं करना चाहिए।

सिगरेट पीना बंद करें

पानी का सेवन अधिक करें

सामान्यत: हम सभी को अधिक मात्रा में ही पानी का सेवन करना चाहिए, लेकिन Type 2 Diabetes के मरीजों को ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। प्रयास करें कि पैक्ड जूस और सोडा का सेवन न करें, इससे Type 2 Diabetes बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़े: Shilajit Benefits For Female: महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है शिलाजीत, जानें ये बड़े फायदे

पानी का सेवन अधिक करें

नियमित व्यायाम करें

हम सभी को प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। इससे हम स्वस्थ रहते हैं, लेकिन Type 2 Diabetes के मरीजों को नियमित व्यायाम करना ही चाहिए। ऐसा करने से फैट बर्न होता है। इससे इन्सुलिन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे शुगर कंट्रोल रहता है।

नियमित व्यायाम करें

वजन कम करें

हम सभी को अपने वजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रयास ये हो कि आवश्यकता से अधिक वजन न हो। आवश्यकता से अधिक वजन होने पर कई प्रकार की समस्या हो जाती है। शरीर का वजन बढ़ना किसी भी प्रकार से लाभदायक नहीं होता है। Type 2 Diabetes के मरीजों को अपने पर विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि वजन बढ़ने से Diabetes का खतरा और बढ़ जाता है।

वजन कम करें

Carbs का सेवन कम करें

Carbs का सेवन हम सबके लिए जरूरी है, लेकिन एक सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। Type 2 Diabetes के मरीजों को Carbs का सेवन नहीं करना चाहिए, हमारा शरीर को शुगर के कणों में बदल देता है, जो आपके शुगर लेवल बढ़ा देता है।

Carbs का सेवन कम करें


Tags:    

Similar News