Teej 2023: नहीं चढ़ रहा आपके मेहंदी का रंग, फॉलो करें ये घरेलू टिप्स

Make Mehndi Darker In Teej: ऐसा माना जाता है कि बिना मेहंदी के औरतों का श्रृंगार अधूरा होता है और तीज के शुभ अवसर पर महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं। कुछ ऐसी औरतें होती हैं, जिनके हाथों में मेहंदी का रंग बहुत कम चढ़ता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि इस तीज में आप अपनी मेंहंदी के रंग को गहरा कैसे कर सकती हैं। जानें वो टिप्स...;

Update: 2023-07-22 09:28 GMT

Teej Mehndi Tips In Hindi: मेहंदी को सुहाग के सामानों में प्रमुख स्थान दिया गया है। बिना मेंहदी के औरतों का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। हर सुहागन औरत मेहंदी को जरूर लगाती है और इसका रंग भी खुब चढ़ता है। शादी (marriage) से लेकर हर त्योहार (festival) और शुभ अवसर पर लड़कियां और महिलाएं मेहंदी को अपने हाथों पर लगाती हैं। हमारे देश में तीज का त्योहार काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति के लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी भी शामिल होता है। बता दें कि कुछ महिलाओं के हाथों पर मेहंदी का रंग ज्यादा नहीं चढ़ता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप इस तीज पर घरेलू नुस्खे को अपनाकर अपने मेहंदी के रंग को कैसे गहरा कर सकती हैं।

इन घरेलू टिप्स को फॉलो करें

लौंग का भाप (Clove steam)

लौंग का प्रयोग खाने में तो किया जाता ही है। आप इसका प्रयोग अपने मेहंदी के रंग (color) को गहरा करने के लिए भी कर सकते हैं। सबसे पहले आप एक तवा गर्म करें और इस पर लौंग को डाल कर भून लें। भूनते समय इससे धुआं निकलेगा। इसके बाद अपने छुड़ाई हुई मेहंदी के हाथों को इस धुएं में 5 से 6 मिनट तक सेंके। इससे आपकी मेहंदी का रंग गहरा होगा।

Also Read: Jitiya Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा जितिया का व्रत, जानें इसका महत्व

देसी घी (Desi Ghee)

हममें से ज्यादातर लोगों के घरों में देसी घी जरूर होता है। इसका प्रयोग हम खाने में करते हैं। आप इसका उपयोग अपने मेहंदी के रंग को गहरा करने में कर सकते हैं। मेहंदी के रंग को गहरा करने का नुस्खा हमारी दादी-नानी के समय से चला आ रहा है। आप भी इस नुस्खे को अपना सकती हैं। मेहदी को छुड़ाने के बाद आप अपने हाथों में देसी घी को थोड़ा सा लगा लें और कुछ समय तक अपने हाथों को धोएं नही। ऐसा करने से आपके मेहंदी का रंग काफी गहरा होगा।

बाम (Bam)

मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए आप बाम का भी प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए अपने मेहंदी के सुखने के बाद आप इसे छुड़ाकर (remove) निकाल दें और बाम को अपने मेहंदी वाले हाथों में लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें। इस बात का ध्यान दें कि आप बाम वालें हाथों से अपने आंखों और मुंह को न छुएं।

सरसों का तेल (Mustard oil)

सरसो का तेल तो हम सभी के घरों में पाया जाता है। मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए आप सरसों के तेल का प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप मेहंदी के सूखने के बाद मेहंदी वाले हाथ पर सरसों के तेल को लगा सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी का रंग (color) बहुत गहरा हो जाता है।

नींबू-चीनी का घाेल (Lemon-Sugar Mixture)

आप अपनी मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए नींबू और चीनी (sugar) के घोल का प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा पानी लेकर उसमें 1 से 2 चम्मच चीनी डालकर घोल बना सकती हैं। इसके बाद रूई के सहारे आप सूखी हुई मेहंदी पर लगा सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी का रंग खूब गहरा होगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News