Periods Tips: Menstrual Cramps से हैं परेशान तो डाइट प्लान में शामिल करें ये हैल्दी चीजें, जल्द मिलेगी राहत

पीरियड्स (Periods) के दौरान महिलाओं में इमोशंस की बाढ़ आ रही होती है। ऐसा पीरियड क्रैम्प्स (Period Cramps) के कारण होता है, पीरियड्स के दौरान महिलाओं को बहुत ज्यादा बॉडी पेन (Body Pain) भी हो रहा होता है।;

Update: 2022-07-28 13:14 GMT

पीरियड्स (Periods) के दौरान महिलाओं में इमोशंस की बाढ़ आ रही होती है, एक पल में वह शांत होती हैं और अगले ही पल में गुस्सा हो जाती हैं। ऐसा पीरियड क्रैम्प्स (Periods Cramps) के कारण होता है, पीरियड्स के दौरान लड़कियों को बहुत ज्यादा बॉडी पेन भी हो रहा होता है। जिस कारण वह चिड़चिड़ी भी हो जाती हैं, आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनके सेवन से आपको पीरियड्स के दौरान होने वाली पेट में ऐंठन, सिरदर्द, मतली, थकान, सूजन, मिजाज या दस्त जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। अगर आप इनमें से किसी भी लक्षण का अनुभव कर रही हैं, तो अपने आहार (Diet Plan) में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल करने से आपको बेहतर महसूस होगा।

विटामिन सी (Vitamin C)

पीरियड्स के दौरान विटामिन सी एक बेहतरीन इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है। इन दिनों में आप एनर्जी में कमी और थका हुआ महसूस करती हैं, विटामिन सी की एक खुराक आपके मूड को बेहतर कर सकती है और आपको आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान कर सकती है। इसके लिए आप नींबू, संतरा, स्ट्रॉबेरी जैसे फल और ब्रोकली और आलू जैसी सब्जियों को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकती हैं।

हरी सब्जियां (Green Vegetables)

पीरियड्स के दौरान आपके शरीर में आयरन के स्तर में गिरावट एक आम बात होती है, खासकर तब जब आपका पीरियड फ्लो हैवी हो। इससे थकान, शारीरिक दर्द और चक्कर आ सकते हैं। पत्तेदार हरी सब्जियां जैसे पालक आपके शरीर में आयरन के स्तर को बढ़ा सकते हैं। पालक मैग्नीशियम से भी भरपूर होता है।

फ्रूट्स (Fruits)

पीरियड्स के दौरान ज्यादातर महिलाओं को हर समय शुगर खाने की लालसा रहती है। अपनी क्रेविंग्स को शांत करने के लिए आप चॉकलेट खा सकती हैं लेकिन यह बेहतर विकल्प नहीं है, यह लंबे समय तक मददगार साबित नहीं होगा। इसके बजाय आप कीवी जैसे प्राकृतिक चीनी, तरबूज, आलूबुखारा, चेरी, अंगूर और केलेसे भरपूर फलों का सेवन करें।

चाय (Tea)

पेपरमिंट, कैमोमाइल और अदरक की चाय पीरियड्स के दौरान आपके पेट में ऐंठन को कम करने में मदद करती है। अगर आपको भी जी मचलाने का अनुभव होता है, तो ये पेय पदार्थ आपकी मदद कर सकते हैं। इनमें से किसी भी चाय का एक गर्म कप न केवल आपको बाहरी दर्द से राहत देता है, बल्कि यह आपकी नसों और मांसपेशियों को आराम देता है।

Tags:    

Similar News