Anti-Aging Tips: बढ़ती उम्र को छिपाकर दिखना चाहती हैं यंग तो फॉलो करें ये असरदार टिप्स

लड़कियों को इस बात पर भी बहुत छेड़ा जाता है कि वह कभी भी अपनी सही उम्र (Anti-Aging Tips) नहीं बताती हैं। अगर महिलाओं उम्र 28 होती है तो वो अपने आपको 24 साल का बताती हैं।;

Update: 2022-07-25 12:10 GMT

ऐसा कहा जाता है कि लड़कों से उनकी सैलरी और लड़कियों से उनकी उम्र कभी पूछनी चाहिए। अक्सर मजाक-मजाक में लड़कियों को इस बात पर भी बहुत छेड़ा जाता है कि वह कभी भी अपनी सही उम्र नहीं बताती हैं। अगर महिलाओं उम्र 28 होती है तो वो अपने आपको 24 साल का बताती हैं, लेकिन कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिनकी स्किन और फेस पर ग्लो (Glowing Skin) देखकर उनकी उम्र का पता ही नहीं लगता है। यह महिलाएं अपने खान-पान का एक्सरसाइज (Exercise) का और सभी ब्यूटी केयर (Beauty Care) की सभी चीजों का पूरा ध्यान रखती हैं।

अगर आप भी अपनी उम्र से कम दिखना चाहती हैं तो लोगों से यह कॉम्पलिमेंट लेना चाहती हैं कि आपकी ग्लोइंग स्किन देखकर तो आपकी उम्र का पता ही नहीं चलता है। इसके लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा और अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देना होगा। आइए जानते हैं वो ब्यूटी टिप्स:-

पानी और लिक्विड चीजें ज्यादा पिएं

पानी पीना सेहत के लिए वैसे भी बहुत अच्छा माना जाता है, अगर आप पानी ज्यादा पीते हैं तो आप कई तरह की बीमारियों से खुदका बचाव कर सकते हैं। इसके साथ ही ज्यादा मात्रा में पानी पीने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं, ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको महज पानी ही पीना है आप कोई भी लिक्विड चीज का सेवन कर सकते हैं। जैसे कि फ्रूट जूस, नींबु पानी, शरबत, ग्लूकोस आदि।

एक्सरसाइज और योग बहुत जरूरी है

सुबह उठकर सबसे पहले आपको फ्रेश माइंड के साथ एक्सरसाइज करनी है, ऐसा करने से आप फिट रहेंगे और आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। अगर आप उम्र से कम दिखना चाहती हैं तो तो थोड़ी महनत खुद पर तो करनी ही होगी, एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है और कोशिकाओं तक ब्लड और ऑक्सीजन सही मात्रा में जाती है। ठीक इसी तरह योग (Yoga) करने से भी आपकी बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और आप तरोताजा फील करते हैं।

ज्यादा नमक और चीनी का सेवन ना करें

अगर आप अपने आपको यंग दिखाना चाहती हैं तो नमक और चीनी का इस्तेमाल जितना हो सके उतना कम कर लें। वैसे भी नमक ज्यादा खाने से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है और चीनी डायबिटीज की समस्या को जन्म देती है, साथ ही इन्हे ज्यादा खाने से स्किन पर एजिंग का असर जल्द नजर आने लगता है। इसलिए जितना हो सकते नमक और चीनी से दूरी बनाकर रखें।

गर्मी में बाहर निकलते वक्त सनस्क्रीन जरूर लगाए

इतनी गर्मी में भी अगर सनस्क्रीन आपके डेली रूटीन (Daily Routine) में शामिल नहीं है तो समझ लीजिए आप अपनी स्किन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और स्किन की देखभाल में बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। तेज धूप हमारी स्किन को वक्त से पहले बूढ़ा बनाने का और काला करने का काम करती है और सनस्क्रीन इसी खतरनाक प्रभाव से स्किन की रक्षा करती है। इसलिए सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल ना भूलें। 

Tags:    

Similar News