अनजाने में ये छोटी गलतियां बन सकती हैं अंधेपन की वजह, आज से करें इन आदतों में बदलाव

आपकी छोटी सी गलतियां आंखों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो जाती हैं। इन आसान टिप्स के साथ आंखों का रखें ख्याल...;

Update: 2023-01-04 09:18 GMT

Eye Care Tips: इंसान की बॉडी में सबसे ज्यादा सेंसिटिव अंगों में से एक आंख होती है। यही कारण है कि आंखों की केयर शरीर के बाकी हिस्सों से ज्यादा की जाती है। आजकल लोग फोन, कंप्यूटर और टेलीविजन आदि का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह से हमारी आंखों पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है और नींद पूरी ना होने की समस्या के कारण आंखों की रोशनी कम होने के साथ ही आंखों में दर्द, सिरदर्द, धुंधला दिखना, डबल दिखना, ड्राई आई जैसी समस्याएं होने लगती हैं। एक इंसान के लिए पर्याप्त नींद बहुत ही ज्यादा जरूरी होती है। अगर आपके सोने के पैटर्न में किसी भी तरह की अनियमितता है, तो इसका खामियाजा आपको भविष्य में भुगतना पढ़ सकता है।

डेली रूटीन की ये आदतें कम कर रही आंखों की रोशनी

ऐसे में हमारी डेली लाइफ की कुछ आदतें आंखों की गंभीर बीमारियों का कारण बनती हैं। अब सवाल यह उठता है कि हमें अपनी आंखों की सुरक्षा करने के लिए क्या करना चाहिए? सबसे पहले तो आप कुछ आम सी टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जैसे कि आंखों को जोर से नहीं रगड़ना चाहिए और सबसे आम गलती जो लोग करते हैं, वह आई ड्रॉप्स का रोजाना इस्तेमाल है। आपको आई ड्रॉप्स का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आंखों में कई परेशानियां भी शुरू हो सकती हैं। आज हम उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि आपकी आंखों के लिए फायदेमंद साबित होंगे।  

आंखों की बेहतरी के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल:-

  • आंखों की एक्सरसाइज

जी हां, आपको रोजाना आंखों की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके लिए आपको एक बार छत की ओर देखना है, फिर एक बार फर्श की ओर देखना है। एक बार दाएं तरफ देखें और एक बार बाएं तरफ देखें। आंखों को गोलाई में नजरें घुमाएं पहले एक दिशा में इसके बाद फिर दूसरी दिशा में नजर घुमाए। इस तरह आप आंखों की एक्सरसाइज कर पाएंगे।

  • गर्म पानी से आंख न धोएं

सर्दियों के मौसम में लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। कई लोग जल्दबाजी में भी गर्म पानी से नहाते समय, उसी पानी से आंखें भी धो लेते हैं। आपको यह पता होना चाहिए कि ऐसा करके आप अपनी आंखों को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। आंखों और बालों को हमेशा नॉर्मल या ठंडे पानी से ही धोना चाहिए।

  • पलक झपकाना

कई लोग फ़ोन चलाते हुए या कंप्यूटर पर काम करते हुए अपनी पलके कम झपकाते हैं। ऐसे में आंखों के दर्द और तनाव जैसी समस्या होने लगती है, इनसे बचने के लिए पलक झपकना बहुत अहम है। ऐसा करके आप अपनी आंखों को ब्रेक दे सकते हैं और आंखों का नेचुरल लुब्रिकेट खत्म नहीं होता है। साथ ही, ड्राई आई की प्रॉब्लम नहीं होती, यह आपके आंखों की गंदगी को भी साफ करता है।

  • आंखों में कॉस्मेटिक का ज्यादा इस्तेमाल न करें

कई लोग फैशन के चक्कर में आंखों में टैटू या लिड लिफ्ट जैसी चीजें करवा लेते हैं। इससे आंखें गंभीर रूप से डैमेज हो सकती हैं और आपको कई गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपको आंखों में लैंस आदि का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। इससे आपकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

  • आर्टिफिशियल आई ड्रॉप्स

बहुत से लोग आंखों के किसी भी तरह के दर्द या जलन से राहत पाने के लिए आई ड्रॉप्स का अनावश्यक इस्तेमाल करते हैं। ये तरीका आपको थोड़े समय के लिए फायदा दे सकता है, लेकिन लॉन्ग टर्म के लिए इसका काफी ज्यादा नुकसान देखने को मिल सकता है।

Tags:    

Similar News