मॉडर्न फ्लोरिंग टाइल्स के साथ अपने घर को दें नया लुक, इंटीरियर नजर आएगा बेहद खूबसूरत

Interior Designing Tips: एक समय था जब घरों की फर्श के लुक-डिजाइन और पैटर्न पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता था। लेकिन अब लोग फ्लोरिंग की ओर विशेष ध्यान देते हैं। अपनी इस स्टोरी में हम आपके लिए लेकर आएं हैं आपके घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स...;

Update: 2022-03-24 09:24 GMT

Interior Designing Tips: एक समय था जब घरों की फर्श के लुक-डिजाइन और पैटर्न पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता था। लेकिन अब लोग फ्लोरिंग की ओर विशेष ध्यान देते हैं। ट्रेंडी फ्लोरिंग के लिए आजकल फ्लोरिंग टाइल्स को खूब पसंद किया जा रहा है। अगर आप अपने घर की फ्लोरिंग नए सिरे से करवाने की प्लानिंग कर रही हैं, तो जान लें कुछ डिजाइनर फ्लोरिंग टाइल्स के बारे में।

साफ-सफाई में आसान

टाइल्स का फर्श किसी भी दूसरे फर्श से ज्यादा खूबसूरत लगता है। दरअसल, लकड़ी और पत्थर के फर्श पानी से जल्दी खराब हो जाते हैं, इनकी साफ-सफाई में काफी मुश्किलें भी आती हैं। जबकि टाइल्स का फर्श साफ-सफाई में आसान होता है, पानी में जल्दी खराब भी नहीं होता है। इसे बार-बार पॉलिश की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसके साथ ही स्टोन फ्लोरिंग के मुकाबले टाइल्स को फ्लोर पर बिछाना ज्यादा आसान होता है। इससे घर को मॉडर्न लुक भी मिलता है।

टाइल्स पैटर्न

इन दिनों मेटेलिक टाइल्स, वुडेन टाइल्स सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। मौजेक और स्टोन फिनिश टाइल्स भी लोगों को पसंद आते हैं। घर के मुख्य द्वार पर भी इन दिनों टाइल्स लगवाने का अच्छा-खासा चलन है। मैट फिनिश टाइल्स ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जबकि ग्लासी यानी चमचमाती लुक वाली टाइल्स का चलन अब कम है। आजकल थीम बेस्ड टाइल्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है। थीम बेस्ड टाइल्स ज्यादातर स्टूडियोज में देखने को मिलते हैं।

ईजीली अवेलेबल

डिफरेंट क्वालिटीज और कीमत के अनुसार कई तरह के टाइल्स इन दिनों मार्केट में मौजूद हैं। आप अपनी रेंज, कल्पनाशीलता और आधुनिकता को ध्यान में रखते हुए इन्हें खरीद सकती हैं।

लेखक- अनु आर. 

Tags:    

Similar News