International Women's Day: गूगल डूडल ने एनिमेटेड वीडियो के साथ सेलिब्रेट किया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
International Women's Day: पूरे विश्व में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आपको तो पता ही होगा कि सर्च इंजन कंपनी गूगल हर खास मौके पर एक विशेष डूडल जारी कर उस मौके को मनाती है। इस महिला दिवस गूगल ने एक अनोखा डूडल जारी कर महिलाओं को उनके वैश्विक प्रभाव के लिए सम्मानित किया है।;
International Women's Day: पूरे विश्व में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day) मनाया जाता है। आपको तो पता ही होगा कि सर्च इंजन (Search Engine) कंपनी गूगल (Google) हर खास मौके पर एक विशेष डूडल (Special Doodle) जारी कर उस मौके को मनाती है। इस महिला दिवस (Women's Day) गूगल ने एक अनोखा डूडल जारी कर महिलाओं को उनके वैश्विक प्रभाव के लिए सम्मानित किया है। आज गूगल डूडल ने एक एनिमेटेड वीडियो (Animated Video) जारी किया जिसमें महिलाओं को समाज में उनकी विविध भूमिकाओं में दिखाया गया है - गृहिणियों से लेकर वैज्ञानिकों तक - और वे अपने और अपने आसपास के लोगों के लिए कैसे दिखती हैं।
कैसे देख सकते हैं वीडियो
अगर आप इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो यूजर गूगल होमपेज पर जाकर प्ले बटन पर क्लिक कर इस वीडियो को देख सकता है। इसमें महिलाओं को अलग-अलग कार्य करने में व्यस्त दिखाया गया है। जैसे ही आप प्ले बटन पर क्लिक करेंगे एक एनिमेटेड वीडियो चलना शुरु हो जाएगा। इसकी शुरुआत एक मां के साथ होती है जो अपने लैपटॉप पर काम करने के साथ अपने बच्चे की देखभाल भी कर रही है। आगे, एक महिला पौधों को सींचती, एक महिला एक अस्पताल में सर्जरी करती, और कई और व्यवसायों का नेतृत्व करती और विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त दिखाई दे रही हैं।
महिला दिवस पर विशेष स्टेटमेंट
इसके अलावा गूगल डूडल ने अपने पेज पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस डूडल के बारे में एक बयान भी जारी किया। इसमें लिखा है, "आज का वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस डूडल एक एनिमेटेड स्लाइड शो है जो हमें विभिन्न संस्कृतियों में महिलाओं के रोजमर्रा के जीवन में एक झलक देने के लिए उनकी दुनिया में पहुंचाता है। घर से काम करने वाली मां से लेकर मोटरसाइकिल मैकेनिक तक अपने कौशल को अगली पीढ़ी तक सिखाती हुई, आज के डूडल में दर्शाया गया प्रत्येक चित्रण इस सामान्य सूत्र से जुड़ा है कि महिलाएं अपने लिए, अपने परिवार और अपने समुदायों के लिए कैसे नजर आती हैं।" इस बीच, पूरा विश्व इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक आर्थिक और अधिक परिदृश्यों में महिलाओं और लड़कियों की उपलब्धियों का जश्न मना रहा है। इस वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र की थीम 'एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता' रखी गई है।