Janmashtami 2021 : भगवान कृष्ण को बेहद पसंद है ये दो रंग, आप ऐसे कपड़े पहनकर कर सकते हैं पूजा

कान्हा के जन्मदिन पर भक्त व्रत रखते हैं और अच्छे-अच्छे कपड़े पहनते हैं। क्या आप जानते हैं कि भगवान कृष्ण (Krishna) को सबसे ज्यादा कौन से रंग पसंद थे, चलिए अप अब हम आपको बता ही देते हैं।;

Update: 2021-08-30 04:54 GMT

Janmashtami 2021 : आज जन्माष्टमी (Janmashtami) का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कृष्ण जनमोत्सव को गोकुल अष्टमी के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन का अपना अलग ही महत्व है। इस दिन कृष्ण भक्त अपने भगवान को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वो कृष्ण के जन्मदिन पर नाचते हैं, गाते हैं और 56 भोग तैयार करते हैं। कान्हा के जन्मदिन पर भक्त व्रत रखते हैं और अच्छे-अच्छे कपड़े पहनते हैं। क्या आप जानते हैं कि भगवान कृष्ण (Krishna) को सबसे ज्यादा कौन से रंग पसंद थे, चलिए अप अब हम आपको बता ही देते हैं। कहा जाता है कि भगवान कृष्ण को नारंगी और पीला रंग बेहद प्रिय था और अगर भगवान के पसंदीदा रंगों के कपड़े पहनकर उनकी पूजा की जाएं तो यह बेहद शुभ माना जाता है। 

1- पीले या नारंगी रंग का लहंगा

जन्माष्टमी के दिन जन्मदिन पर सभी नए कपड़े पहनते हैं, आप चाहे तो पीले या नारंगी लहंगा कैरी कर सकती हैं। आप लंहगे के साथ लाइट मेकअप करने के बाद काफी खूबसूरत लगेंगी।

2- पीले रंग की साड़ी 

आप चाहे तो जन्माष्टमी पर पीले रंग की साड़ी पहन सकते हैं, इन दिनों सिल्क की साड़ी का काफी चलन है क्योंकि ये लाइट वेट तो होती ही है, साथ ही बेहद खूबसूरत लग सकती हैं। 

3- पीला दुपट्टा

अगर आपके पास पीले रंग की साड़ी या लहंगा नहीं है तो आप पूजा के दौरान पीले रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती है और सिंपल सूट पहन सकती हैं। 

4- नारंगी रंग का सूट 

अगर आपके पास कोई नारंगी रंग का सूट है तो आप उसे पहनकर पूजा कर सकती हैं। 

Tags:    

Similar News