Janmashtami 2021 : जानें क्यों हर पूजा में जरुरी होता है पंचामृत,ऐसे बनाने से मिलते हैं अचूक फायदे
जब भी घर में पूजा होती है या आप किसी मंदिर में जाते हैं. तो आपको प्रसाद के रुप में पंचामृत (Panchamrit) मिलता है। पंचामृत या पंचामृत हिंदू धर्म के अनुसार किसी भी पूजा के लिए अनिवार्य माना जाता है।;
Panchamrit : जब भी घर में पूजा होती है या आप किसी मंदिर में जाते हैं, तो आपको प्रसाद के रुप में पंचामृत (Panchamrit) मिलता है। पंचामृत हिंदू धर्म के अनुसार, किसी भी पूजा के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह देवताओं को दिया जाने वाला दिव्य प्रसाद है और जो अभिषेक (Abhisheka) के दौरान भी दिया जाता है। पंचामृत दो शब्दों से मिलकर बना है, पंच का मतलब है पांच और अमृत का मतलब है- देवताओं को दिव्य अमृत। महाभारत के अनुसार, पंचामृत उन अवयवों में से एक था, जो समुद्र मथन के दौरान उभरे थे, जिन्हें क्षीरा सागर मंथन के रूप में भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि पंचामृत को कैसे बनाया जाता है।
सामग्री
1 कप दूध
4 बड़े चम्मच दही (दही)
1 चम्मच शहद
1 छोटा चम्मच घी
2 बड़े चम्मच पिसी चीन
कैसे बनाएं
एक बड़ा बाउल लीजिए, उसमें दही, दूध, शहद, पिसी हुई चीनी और घी डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह से फेंट लें। आपका पंचामृत बनकर तैयार हो जाएगा।
ये है (Panchamrit) के फायदे
1-यह पित्त दोष को बैंलेस करता है।
2-इम्यून सिस्टम में सुधार करता है
3-यादाश्त को बढ़ाता है और रचनात्मक क्षमताओं को बढ़ावा देता है।
4-यह स्कीन के लिए भी काफी फायदेमंद हैं।
5-बालों को स्वस्थ रखता है।
6- आयुर्वेद की मानें तो अगर प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन किया जाए तो यह मां और भ्रूण दोनों स्वस्थ रहते हैं।