Karva Chauth Special: करवा चौथ की थाली को आकर्षक बनाने के लिए अपनाएं ये डिजाइन, लोग करेंगे तारीफ

Karva Chauth Special: करवा चौथ पर अगर आप भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं, तो खुद के साथ-साथ पूजा थाली को भी खास तरीके से सजाएं। जानिये करवा चौथ थाली की सजावट के आइडिया...;

Update: 2023-10-28 06:13 GMT

Karva Chauth Puja Thali Decoration: करवा चौथ का पर्व आने में मात्र कुछ दिनों का समय बाकी है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रख करवा माता से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। महिलाएं स्वयं के साज सज्जा से लेकर पूजा थाल का भी विशेष ख्याल रखती हैं। सरगी की थाली हो या फिर पूजा की थाली सभी को विशेष रूप से डेकोरेट किया जाता है। पहले के लोगों में साज-सज्जा का कोई खास क्रेज देखने को नहीं मिलता था। लेकिन आज की जनरेशन को हर फेस्टिवल में खास सजावट पसंद है। ऐसा ही क्रेज करवा चौथ पूजा की थाली को लेकर भी है।

वैसे तो बाजार में एक से बढ़कर एक सजी हुई थालियां देखने को मिलती है। लेकिन अपने हाथों से तैयार की गई थाली की बात ही अलग होती है। अगर आप भी करवा चौथ पर्व पर सबका ध्यान खींचना चाहती हैं, तो पूजा की थाली को अपने हाथों से सजाएं।

नकली फूलों का यूज

बाजार में तामाम तरह के आर्टिफिशियल फूल मिलते हैं। इन फूलों का इस्तेमाल करके आप पूजा की थाली को सजा सकते है। इस डिजाइन के लिए फूलों को थाली के किनारों पर ग्लू की मदद से चिपकाए। थाली के साथ ही छलनी और करवे पर भी फूलों का डेकोरेशन केरं। ये डिडाइन आपकी थाली को आकर्षक लुक देगा।

थाली का रखें एक ही पैटर्न

सरगी की थाली हो या पूजा की थाली दोनों पर एक ही तरह की सजावट करें। एक ही थीम से दीपक, छलनी, करवा सजाएं। ये सजावट लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा।

पुरानी चुन्नी से करें सजावट

अगर आपके पास कोई पुरानी चुन्नी पड़ी हो तो आप उससे भी अपनी थाली को सजा सकती हैं। सिंपल, जरी वाली चुन्नी जो भी आपके पास हो। उसका साइड बॉर्डर निकालकर पूजा की थाली के किनारे, करवे और छलनी पर लगाएं।

गोटा और वेलवेट पेपर

पूजा की थाली सजाने के लिए वेलवेट पेपर का भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही थाली के किनारों पर गोटे भी लपेटा जा सकता है।

शीशें से करें सजानट 

पूजा की थाली पर छोटे-छोटे गोल या किसी अन्य आकार के शीशों को चिपका कर भी आकर्षक लुक दे सकते हैं। इस डिजाइन के लिए सबसे पहले थाली पर किसी एक कलर का कपड़ा पेस्ट करें। इसके बाद इस पर शीशे चिपकाते हुए स्वास्तिक का निशान या ऊं लिखें।

मोतियों से सजाएं थाली

करवा चौथ के पर्व पर आप पूजा की थाली को मोतियों से भी सजा सकते हैं। हालांकि मोतियों की डेकोरेशन करने में काफी लंबा समय लगता है। लेकिन मोतियों की सजावट थाली को अलग ही लुक देता है। इस डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले मोतियों को धागे में पिरोएं। उसके बाद थाली, करवे और छलनी के चारों ओर चिपकाएं।

पति का लिखें नाम

करवा चौथ पूजा की थाली पर आप अपने पति का नाम लिखकर उसे सजा सकती हैं। पति का नाम लिखने के लिए गोटे या मोतियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एक अलग और यूनिक डिजाइन है।

दीपक सजाने का आइडिया

अगर आप पूजा की थाली पर कुछ अलग करना चाहती हैं, तो आप छोटी-छोटी कटोरी बनाकर सजा सकती हैं। आटा गूंथकर उससे छोटे-छोटे दीपक बनाकर सुखा लें। सुखाने के बाद उन्हें कलर करके डेकोरेट करें और थाली पर सजाएं।

Also Read: Festive Fashion Tips 2023: फेस्टिव सीजन में साड़ी पहनने की चाह, अपनाएं सटल साड़ी लुक

Tags:    

Similar News