Dhanteras पर 26 और Diwali पर 13 दीये जलाने के पीछे है ये असल वजह, जानिए इनका महत्व

Diwali उत्सव में शुभता के लिए जलाएं कितने दीये, यहां पढ़िए दीपदान के पीछे क्या है वजह;

Update: 2022-10-21 09:30 GMT

How Many Diyas Lit on Diwali Utsav: रोशनी का त्योहार दिवाली (Diwali) भारत में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह हिन्दुओं (Hindu) के प्रमुख त्योहारों में से एक है। रोशनी के त्योहार कहे जाने वाले दिवाली पर लोग घरों में अंदर ही नहीं बाहर भी लाइट्स लगाते हैं और मिट्टी के दीपक जलाते हैं। ऐसा माना जाता है कि दिवाली पर दीये जलाने से आपके घर और आसपास के वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) दूर हो जाती है। हिंदू पौराणिक कथाओं के मुताबिक, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना करने के लिए दिवाली पर 13 दीये जलाए जाने चाहिए। बता दें कि इस 5 दिवसीय त्योहार में हर दिन का अपना अलग महत्व और हर दिन अलग (Significance Of Lightning Diyas During Diwali) संख्या में दिए जलाए जाते हैं। आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किस दिन आपको कितने दीये जलाने हैं, तो चलिए शुरू (Diwali Utsav Me kitne Diye Jalaye) करते हैं:-

धनतेरस पर जलाएं 26 दीये (Light 26 diyas on Dhanteras)


धनतेरस या 'धनत्रयोदशी' (Dhanteras) पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का पहला दिन होता है। इसलिए आपको शाम के समय अपने मुख्य द्वार पर 13 दीये जलाने चाहिए और घर के अंदर भी हर एक कोने में 13 दीये जलाएं। इन दीयों की कुल संख्या 26 होनी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। सबसे अहम बात कि धनतेरस की कथा मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ती है, ऐसे में आप यम के नाम का दीपक जलाएं तो ध्यान रखें कि यह दीपक पूरे परिवार के घर आने और खाने-पीने के बाद सोते समय जलाया जाए। इसके साथ ही यम के दीये को जलाने के लिए पुराने दीपक का इस्तेमाल करें।

नरक चतुर्दशी पर जलाएं 5 दीये (Light 5 diyas on Narak Chaturdashi)


नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi) जिसे हम आम भाषा में छोटी दिवाली कहते हैं, इस दिन आपको कुल 5 दीये जलाने हैं। इनमें से एक दीपक पूजा स्थल पर, दूसरा रसोईघर में, तीसरा दीपक जल के स्थान पर और चौथा दीपक पीपल या वट वृक्ष के नीचे रखें। पांचवां आखिरी दीपक घर के मुख्य द्वार पर जरूर जलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि मुख्य द्वार पर जलने वाला दीपक चार मुंह वाला हो।

दिवाली में सबसे अहम होते हैं ये 13 दीये (These 13 diyas are most important in Diwali)


दिवाली (Diwali) के दिन आप कितने भी दीये जला सकते हैं, लेकिन इनमें सबसे अहम 13 मिट्टी के दीये होते हैं:-

  1. इसमें सबसे पहला दीया अकाल मृत्यु और बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए घर के बाहर कचरा निपटान इकाई के पास जलाना चाहिए।
  2. दूसरा मिट्टी का दीपक घी से जलाकर घर के पूजा मंदिर में रखना चाहिए।
  3. सौभाग्य, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए माता लक्ष्मी का आशीर्वाद लेने के लिए देवी लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर के सामने तीसरा दीया जलाया जाता है।
  4. चौथा मिट्टी का दीपक पवित्र तुलसी के पौधे के सामने रखा जाना चाहिए, ऐसा करने से घर-परिवार में शांति और खुशी का आगमन होता है।
  5. पांचवां दीया आपके घर के मुख्य द्वार के बाहर बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए रखा जाना चाहिए।
  6. एक पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल से जला हुआ छठा दीया रखना चाहिए क्योंकि यह शुभ माना जाता है। यह वित्तीय संकट और नेगेटिव वाइब्स से राहत दिलाता है।
  7. सातवें दीये को अपने घर के आसपास के किसी भी मंदिर में जलाना चाहिए।
  8. नकारात्मक ऊर्जा और बुरी आत्माओं को दूर भगाने के लिए आठवें दीये को घर के कूड़ेदान के पास जलाना चाहिए।
  9. घर के चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए नौवां दीया घर के वाशरूम के बाहर रखा जाना चाहिए।
  10. घर की छत पर दसवां दीया जलाकर रखना चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा का प्रतीक है।
  11. ग्यारहवां दीया किसी भी खिड़की पर रखा जा सकता है।
  12. बारहवां दीया आमतौर पर घर की सबसे ऊपरी मंजिल पर रखा जाता है।
  13. तेरहवां दीया घर के किसी भी चौराहे पर रखना चाहिए।

Tags:    

Similar News