Jelly Belly Cancer: शरीर में दिखे ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, कहीं जेली-बेली कैंसर की शुरूआत तो नहीं

Jelly Belly Cancer: कैंसर की दुनिया में एक और कैंसर का नाम जुड़ गया है। इसके बारे में पता लगा पाना भी मुश्किल है कि यह कैंसर जेली बेली कैंसर है, क्योंकि इसके लक्षण ओवरी कैंसर की तरह हैं। जानिए क्या होता है जेली-बेली कैंसर...;

Update: 2023-08-21 07:57 GMT

Jelly Belly Cancer: कैंसर का नाम सुनने मात्र से ही लोग कांप जाते हैं और ये दुआ मांगने लग जाते हैं कि ये बीमारी किसी को न हो। कैंसर का नाम भले ही एक हो, लेकिन इसके प्रकार अनेक हैं, जैसे अपेंडिक्स कैंसर, हड्डी का कैंसर, मस्तिष्क कैंसर आदि। ऐसे में एक और कैंसर का जन्म हो गया, जिसका नाम जेली बेली कैंसर है। क्या आपने इससे पहले इस कैंसर के बारे में सुना है। बता दें कि यह काफी घातक कैंसर में से एक है। जानिए इस कैंसर के बारे में...

इस कैंसर को स्यूडोमाइक्सोमा पेरिटोनी (Pseudomyxoma Peritonei) भी कहा जाता है। जेली बेली कैंसर एक तरह का ट्यूमर है, जो धीरे-धीरे बड़ा होता है। पेट और पेल्विस में एक जेली जैसा पदार्थ होता है, जिसे म्यूसिन भी कहते हैं। यह म्यूसिन इस कैंसर को पैदा करने में मदद करती है। जेली बेली कैंसर ब्रिटेन में प्रत्येक साल 215 लोगों को अपने आगोश में ले लेता है।

यह कैंसर अपेंडिक्स की अंदरूनी परत (लाइनिंग) पर एक गांठ के रूप में पैदा होता है। अपेंडिक्स के अलावा यह कैंसर बड़ी आंत, ओवरी और ब्लैडर जैसे अंगों से शुरू होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, स्यूडोमाइक्सोमा पेरिटोनी (PMP) एक घातक कैंसर माना गया है। यह एक गांठ के रूप में शरीर में पैदा होता है, जिसके बाद यह धीरे-धीरे अपेंडिक्स वॉल के सहारे फैलता चला जाता है। आखिर में एबडोमिनल कैविटी वॉल में कैंसर सेल्स को रखता है, जिसे पेरिटोनियम के नाम से जाना जाता है। ये सेल्स म्यूकस को उत्पन्न करते हैं, जो पेट में जेली जैसे पदार्थ की तरह जमता चला जाता है।

स्यूडोमाइक्सोमा पेरिटोनी 

PMP ब्लड या लिम्फेटिक सिस्टम से नहीं फैलता, बल्कि यह पेट में रहता है और धीरे-धीरे इसका आकार भी बढ़ता जाता है। इसकी वजह से सांस लेने के साथ ही चलने-फिरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह कैंसर अन्य कैंसर से काफी अलग होता है। यह पेट के अंदर मौजूद हिस्सों में फैलता है।  

PMP के लक्षण

यह कैंसर जब शरीर में अपना रूप लेता है तो शरीर में म्यूकस पैदा होने लगते है। यही म्यूकस पेट के अंदर जमा होने लगते हैं, जिसके बाद इस कैंसर की शुरुआत होने लगती है। ये म्यूकस आंत के साथ ही शरीर के अन्य भागों पर भी दबाव बनाने लगते हैं। विशेषज्ञो के अनुसार, इस कैंसर के लक्षण ऐसे होते हैं, जिसे देखने के बाद लोग इसे ओवेरियन कैंसर समझ लेते हैं। बता दें कि ओवरी कैंसर की वजह से पेट में सूजन होने लगती है। सूजन ही नहीं, बल्कि ओवरी कैंसर के सेल्स म्यूसिन भी बनाते हैं।

इस कैंसर के बारे में पता लगा पाना काफी कठिन है, क्योंकि इस बीमारी के लक्षण शरीर में जल्दी दिखाई नहीं देते। लेकिन अगर आपको दिए गए लक्षणों में से कोई भी दिक्कत समझ आए तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

पेट या पैल्विक (ब्लैडर, यूटेरस, वजाइना और रेक्टम) में दर्द होना

प्रेग्नेंट न हो पाना

पेट में सूजन 

आंत्र (आहार नली का हिस्सा होती है जो पेट से गुदा तक फैली होती है) की आदतों में बदलाव महसूस होना

हर्निया

भूख कम लगना

पेट भरा-भरा महसूस होना

Also Read: क्या Diabetes के कारण झड़ सकते हैं बाल? इन उपायों से करें बचाव

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News