घर पर बनाएं Summer Special सत्तू के लड्डू, मिनटों में बनकर होंगे तैयार

Summer Special Recipe: घर पर बनाएं सत्तू के बेहतरीन लड्डू, स्वाद और सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही, झटपट बनकर हो जाएंगे तैयार।;

Update: 2023-05-16 13:28 GMT

Easy And Tasty Sattu Laddu Recipe: गर्मियों के मौसम में हम सभी सत्तू पीना पसंद करते हैं। इस मौसम में सत्तू के साथ कई एक्सपेरिमेंट्स होते रहते हैं। इसी कड़ी में आपने सत्तू से भरी लिट्टी और पराठे दोनों का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सत्तू के लड्डू का स्वाद चखा है। अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सत्तू के लड्डू खाने में बहुत टेस्टी होते हैं। साथ ही इनको बनाने की रेसिपी बहुत आसान है। यह लड्डू मिनटों में बनकर तैयार हो जाते हैं। इसके साथ ही सेहत के लिए भी सत्तू के लड्डू काफी फायदेमंद होते हैं। आइये देखते हैं कि सत्तू के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।

सत्तू के लड्डू बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

सत्तू

गुड़ या पिसी चीनी

घी

इलायची पाउडर

ड्राई फ्रूट्स

सत्तू के लड्डू बनाने के लिए आसान रेसिपी

गर्मियों के मौसम में सत्तू के टेस्टी लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आपको कढ़ाई में घी डालकर, उसे पिघला लेना है। इसके बाद सत्तू को कढ़ाई में डाल कर धीमी आंच पर भूनना है। इसके बाद जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाएं और इसमें से महक आने लगे तो गैस बंद कर दें। अब सत्तू को ठंडा होने के लिए साइड में रखें और सभी ड्राई फ्रूट को काट कर इन्हें फ्राई कर लें।

अब सत्तू में फ्राइड ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें, साथ ही पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर भी मिलाएं। इसके बाद सत्तू को अच्छी तरह से मिक्स करें और हाथों से गोल-गोल लड्डू बनाएं। अगर लड्डू बनाते समय टूटने लगे, तो आप हथेली पर पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही, आप पिसी चीनी की जगह चाशनी बनाकर इसमें सत्तू मिक्स करके भी आसानी से लड्डू बना सकते हैं। इन्हें कुछ देर सेट होने दें और बाद में आप लड्डुओं का लुत्फ उठा सकते हैं।

Also Read: Mango Ice Cream के साथ उठाएं गर्मियों का लुत्फ, यहां देखें आसान रेसिपी

Tags:    

Similar News