Noni Fruit Benefits: नोनी फल सभी मर्जों की दवा, जानिये इसके चमत्कारी गुण

Noni Fruit Benefits: बीमारियों और स्किन समस्या से निजात पाने के लोग लाखों रुपये पानी की तरह बहा देते हैं। आज हम आपको ऐसे उपयोगी फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन कर आप बड़ी से बड़ी बीमारी से निजात पा सकते हैं। जानें नोनी फल के फायदे...;

Update: 2023-10-25 05:26 GMT

Noni Fruit Benefits: भारत देश जड़ी-बूटियों और औषधियों का भंडार है। जड़ी- बूटियों का प्रयोग कर प्राचीन लोग बड़ी से बड़ी बीमारियों को जड़ से खत्म कर देते थे, किंतु समय के साथ इन औषधियों की पहचान खोती जा रही है। आज भी हमारे आस-पास कई ऐसे पेड़-पौधे फल उपलब्ध हैं, जिसे जंगली समझकर हम उनके गुणों से वंचित रह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही चमत्कारी जड़ी-बूटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है नोनी फल।

जंगली नोनी फल के गुण

नोनी एक प्रकार का फल है, जो मुख्य रूप से भारत देश में पाया जाता है। इसे अंग्रेजी भाषा में Indian Mulberry या Noni कहा जाता है। वहीं इसका वैज्ञानिक नाम Morinda citrifolia है। नोनी फल के पौधे आकार में छोटे और बड़े झाड़ियों के रूप में होते हैं। इसके कच्चे फल गोलाकार और थोड़े चिकने होते हैं। वहीं पकने के बाद इसका रंग हल्का पीला हो जाता है। नोनी के फल ही नहीं, बल्कि पत्ते, जड़, छाल आदि का प्रयोग भी दवाइयों और खाद्य पदार्थों में किया जाता है। नोनी फल में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते है नोनी फल के फायदे...

ब्लड शुगर करता है कंट्रोल

नोनी फल में प्राकृतिक रूप से शर्करा कंट्रोल पाए जाते हैं, डायबिटीज को स्थिर रखने में मदद करते हैं। नोनी में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट भी ब्लड शुगर लेवल को कम करने में सहायक होते हैं। नियमित रूप से नोनी का जूस पीने से भी ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

ग्लो बढ़ाने में करता है मदद

नोनी फल न सिर्फ बीमारियों को दूर करता है, बल्कि स्किन को भी ग्लोइंग और जवां बनाता है। नोनी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही नोनी फल का जूस पीने से चेहरे पर मौजूद झुर्रियां भी कम होती हैं। स्किन के अलावा हेयर भी हेल्दी होते हैं।

जोड़ों के दर्द से निजात

नोनी फल में प्राकृतिक रूप से एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो ज्वाइंट में होने वाले सूजन को कम करता है। ये फल अर्थराइटिस जैसी स्थितियों में भी फायदा करता है। नोनी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट जोड़ों के कार्टिलेज को नुकसान से बचाने के साथ उनके लचीलेपन को बनाए रखने में भी मदद करता है।

Also Read: Frequent Urination: बार-बार टॉयलेट जाने से हो गए हैं परेशान, तो जानिए शरीर में किस विटामिन की हो रही कमी

Tags:    

Similar News