Frozen Food Disadvantage: फ्रोजन फूड खाने वाले हो जाएं सावधान, इन खतरनाक बीमारियों को देता है दावत
Frozen Food Disadvantage: बिजी लाइफस्टाइल के कारण फ्रोजन और पैकेज्ड फूड का चलन बढ़ता जा रहा है। लेकिन इन फूड में ट्रांस फैट और अधिक सोडियम की मात्रा पाई जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है। जानें इससे होने वाले नुकसान...;
Frozen Food Disadvantage: भागा दौड़ भरी जीवन के बीच लोगों की लाइफस्टाइल में ताजे खाने की जगह फ्रोजन और पैकेज्ड फूड ने ले ली है। लोग अपने काम में इतना ज्यादा बिजी हो गए हैं कि वे घर का ताजा भोजन न खाने की जगह मार्केट में बिकने वाले फ्रोजन फूड को खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें, कि फ्रोजन फूड का लंबे समय तक सेवन करने से कई प्रकार की खतरनाक बीमारियां होने की संभवानाएं बढ़ जाती हैं। फ्रोजन फूड न सिर्फ बीमारियों को दवात देता है, बल्कि शरीर में मौजूद स्टार्च को ग्लूकोज में बदलता है। आइए जानते हैं कि फ्रोजन और पैकेड फूड किन-किन दिक्कतों को बढ़ावा देता है।
पैनक्रिएटिक कैंसर का खतरा बढ़ता है फ्रोजन मीट
डॉक्टर्स और एक्सपर्ट के अनुसार लम्बे समय तक फ्रोजन फूड का सेवन करने से कैंसर का खतरा बढ़ता है। फ्रोजन मीट का नियमित रूप से सेवन करने से पेट क का कैंसर यानि पैनक्रिएटिक कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
ब्लड शुगर को बढ़ाता है फ्रोजन फूड
फ्रोजन फूड खाने की वजह से शरीर में मौजूद स्टार्च ग्लूकोज में बदल जाता है। ग्लूकोज की अधिकता के कारण डायबिटीज का स्तर बढ़ जाता है।
वजन को देता है बढ़ावा
फ्रोजन फूड में कैलोरी और वसा अधिक मात्रा में पाई जाती है। ऐसे में इस भोजन का सेवन करने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। फ्रोजन फूड खाने से पेट नहीं भरता जिसके कारण बार-बार भूख लगती है। यह फूड मोटापे और तेजी से वजन बढ़ने की वजह बनते हैं।
खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में करता है मदद
फ्रोजन और पैकेड फूड में ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। ट्रांस फैट का सेवन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है और धीरे-धीरे अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है। खराब कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का कारण बनता है।
Also Read: Foods for Winter: सर्दी में शरीर को गर्म रखने के लिए जरूर खाएं ये चीजें, खांसी-जुकाम रहेगा दूर