Relationship Tips: लड़कियों को बिल्कुल नापसंद हैं बॉयफ्रेंड की ये आदतें! हो जाइए सावधान... कहीं अधूरा ना रह जाए आपका प्यार

हर इंसान की जिंदगी में कोई न कोई ऐसा शख्स होता ही है, जिसे वह अपना मानते हैं, उनकी केयर (Relationship Tips) करते हैं और हमेशा उनके साथ रहना चाहते हैं।;

Update: 2022-08-22 07:14 GMT

Relationship Tips: हर इंसान की जिंदगी में कोई न कोई ऐसा शख्स होता ही है, जिसे वह अपना मानते हैं, उनकी केयर करते हैं और हमेशा उनके साथ रहना चाहते हैं। हर लड़के की जिंदगी में कोई न कोई ऐसी लड़की जरूर होती है जिससे वह मिलता है, बात करता है और वह उसकी जिंदगी में काफी अहम हो जाती है। समय के साथ, वे एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं। रिलेशनशिप में आने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक पल भी बिताते हैं।

हर कपल के बीच कुछ समय के लिए बहुत अच्छा रिश्ता होता है लेकिन समय के साथ चीजें बदलने लगती हैं, लड़ाइयां हर रिश्ते में होती हैं लेकिन यह लड़ाइयां धीरे-धीरे बढ़ने लग जाती है। दो लोगों का रिश्ता टूटने की कगार पर आकर खड़ा हो जाता है। अगर आप भी अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा लड़ रहे हैं तो इसका कारण जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। ताकि वजह को समझकर उन्हें (Best Relationship Tips) दूर किया जा सके। आज हम ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अक्सर कपल्स के (Know Why Couples Fights) बीच दूरियां पैदा कर देती हैं।

पर्सनल स्पेस दें (Give Some Personal Space)


रिलेशनशिप में आने के बाद लोग अक्सर यह गलती करते हैं, उनका मानना ​​है कि उनकी गर्लफ्रेंड को उनसे दिन भर बात करनी चाहिए। अगर कभी-कभी वह व्यस्त होती है, कॉल या मैसेज का जवाब देने में असमर्थ होती है, तो लड़कों को यह समझना चाहिए कि उनकी पार्टनर के जीवन में अन्य लोग भी हैं, उनकी अपनी जिंदगी है। अगर आप अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस नहीं देंगे तो वह रिश्ते से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे।

डाउट ना करें (Do Not Doubt)


गर्लफ्रेंड जब काफी देर तक बिजी रहती है तो कई लड़के उस पर शक करने लगते हैं। फिर वे स्क्रीनशॉट भेजना शुरू करते हैं, नंबर भेजते हैं। ऐसे में लड़की को लगने लगता है कि अगर उसके पार्टनर को उस पर भरोसा ही नहीं है तो ऐसा रिश्ता किस काम का है। ऐसे में मन में तरह-तरह के विचार उठ सकते हैं और रिश्ता कमजोर हो जाता है और टूटने की वजह भी बन सकता है।

इंटिमेसी के लिए जबरदस्ती (Forced for Intimacy)


जाहिर सी बात है, अगर आप खुद को अपने पार्टनर के साथ इंटिमेट होने के लिए मजबूर करते हैं, तो यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। इस तरह के दबाव से रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिकता, इसलिए कभी भी अपनी गर्लफ्रेंड को इसके लिए या ऐसी किसी भी चीज के लिए मजबूर ना करें जो वो करना नहीं चाहती हैं। 

Tags:    

Similar News