8 नवंबर को लगेगा 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत के किन हिस्सों में दिखेगा अद्भुत नजारा

जानिए किस तरह देख पाएंगे साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा, NASA ने कही ये बात;

Update: 2022-10-31 10:59 GMT

Chandra Grahan Date and Time: 2022 का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण (Chandra Grahan Timings8 नवंबर को लगने वाला है। NASA (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) के मुताबिक इसके बाद अगला पूर्ण चंद्रग्रहण तीन साल से पहले नहीं होगा। इस जानकारी को साझा करते हुए नासा ने ट्वीट किया, '8 नवंबर 2022 को चंद्रमा पृथ्वी की छाया में से गुजरेगा और लाल हो जाएगा। यह लगभग 3 वर्षों के लिए अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।" बताते चलें कि आखिरी बार पूर्ण चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2022) 15 मई 2022 को हुआ था।जबकि सबसे हालिया सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022) 25 अक्टूबर 2022 को देखा गया था। वहीं नासा के अनुसार (Chandra Grahan Kab Hai) अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 3 साल बाद 14 मार्च 2025 को (Saal Ka Akhiri Chandra Grahan) होगा।

पूर्ण चंद्र ग्रहण क्या है? (What is a total lunar eclipse)


चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा सभी एक सीध में आ जाते हैं। इस समय के दौरान, चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे गहरे हिस्से में पड़ता है जिसे अम्ब्रा कहा जाता है। ऐसा होने पर यह लाल रंग में बदल जाता है। बताते चलें कि आंशिक चंद्र ग्रहण दिल्ली में दिखाई देगा, जो चंद्रोदय से शाम 5:32 बजे शुरू होगा और शाम 6:18 बजे समाप्त होगा। कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी सहित भारत के केवल पूर्वी हिस्सों में ही पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।

सूतक काल का समय (Sutak Time)


सूतक काल को धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अशुभ काल माना जाता है। आमतौर पर घर के अंदर रहने और ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण के सूतक सुबह 9:21 बजे शुरू होगा और शाम 6:18 बजे समाप्त होगा। इस बीच बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों के लिए सूतक का समय दोपहर 2:48 बजे शुरू होगा और शाम 6:18 बजे समाप्त होगा।

चंद्र ग्रहण कैसे देखें? (How to watch lunar eclipse)


चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि इसे आंखों से सीधा देखा जा सकता है। बेहतर दृश्य के लिए आप दूरबीन का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास वे नहीं हैं तो आप चंद्र ग्रहण को ऑनलाइन देख सकते हैं। क्योंकि नासा और अन्य संगठन इसे लाइव स्ट्रीम करते हैं।

Tags:    

Similar News