Lunar Eclipse 2022: चंद्र ग्रहण के वक्त भूलकर न करें यह काम, कहीं जिंदगी में न हो जाए बवाल
यहां देखें साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के समय करने वाले और बिल्कुल ना करने वाले कामों की लिस्ट।;
Do's and Dont's List Of Lunar Eclipse: 8 नवंबर यानी देव दिवाली (Dev Diwali) के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। मान्यताओं के मुताबिक चंद्र ग्रहण लोगों के जीवन में अचानक से कई बड़े बदलाव लेकर आता है। कुछ खास राशियों पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ता है। चंद्र ग्रहण भारत के कई पूर्वी शहरों से दिखाई देगा, जिसमें कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी शामिल हैं।
रिपोर्ट्स की माने तो चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली में भी आंशिक रूप से दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) दिखने का समय शाम 5:32 बजे से शुरू होकर शाम 6:18 बजे तक (Chandra Grahan Timing) रहेगा। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि चंद्र ग्रहण में आपको क्या करना (Do's and Dont's of lunar eclipse) चाहिए और क्या नहीं?
चंद्र ग्रहण में भूलकर भी न करें यह काम (Dont's of lunar eclipse)
1. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक किसी भी ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना होता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इससे बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।
2. कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान कोई भी नया कार्य या शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। अगर आप कोई भी नया काम शुरू करेंगे तो आपको उसमें सफलता मिलने के चांस बहुत काम होते हैं और आपको असफलता हाथ लगती है।
3. इसके साथ ही किसी भी ग्रहण के दौरान नाखून काटना, बालों में कंघी करना और दांतों की सफाई करना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए।
4. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक किसी भी ग्रहण के दौरान चाकू या धारदार चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में अशुभता फैल सकती है।
चंद्र ग्रहण के समय करें यह काम (Do's of lunar eclipse)
1. ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध करें। बता दें कि ग्रहण शुरू होने से पहले पवित्र नदियों में स्नान करना या फिर नॉर्मल स्न्नान करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
2. ग्रहण काल के दौरान अपने इष्ट देव या देवी की पूजा करना बहुत शुभ होता है।
3. चंद्र ग्रहण के दौरान चांद से संबंधित चीजों को दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में शुद्धि के लिए गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।