अपना ड्रॉइंग रूम ऐसे बनाएं अट्रैक्टिव

घर का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन ड्रॉइंग रूम होता है। ऐसे में घर को डेकोरेट करते समय हुए ड्रॉइंग रूम को लेकर ज्यादा कॉन्शस रहना चाहिए। आप इसके लिए कुछ डेकोरेशन टिप्स, आइडियाज आजमा सकती हैं।;

Update: 2021-03-01 17:15 GMT

अपने घर के हर कमरे को सभी अलग-अलग तरीके से सजाना पसंद करते हैं। खासतौर पर ड्रॉइंग रूम सबसे ज्यादा यूनीक, स्टाइलिश तरीके से सजाया जाता है। दरअसल, कोई भी मेहमान आता है तो यहीं बैठता है। गेट-टूगेदर भी ड्रॉइंग रूम में ही होता है। इसलिए इसका खास दिखना जरूरी है। आप भी अपने ड्रॉइंग रूम को अलग तरीके से जरूर सजाना चाहेंगी, इसके लिए हम यहां आपको कुछ आइडियाज बता रहे हैं, आप इन्हें अपना सकती हैं।

डिजाइनर क्लॉक-मिरर

इन दिनों मार्केट में घड़ियों की बड़ी डिजाइनर रेंज मौजूद है। आप अपने ड्रॉइंग रूम के लिए अपनी पसंद की कोई भी बड़ी घड़ी सेलेक्ट कर सकती हैं। लेकिन घड़ी और वॉल पेंट के बीच अच्छा कलर कॉम्बिनेशन होना जरूरी है। आप चाहें तो फोटो फ्रेम वाली घड़ी भी ला सकती हैं। आप चाहें तो इसमें अपनी फैमिली फोटो भी लगा सकती हैं। इस तरह यह घड़ी एक डेकोर आइटम भी बन जाएगी। आप बड़े साइज के डिजाइनर मिरर भी ड्रॉइंग रूम में लगा सकती हैं।

कर्टेन

किसी भी रूम को खूबसूरत बनाने का काम कर्टेन यानी पर्दे भी करते हैं। आप अपने ड्रॉइंग रूम के लिए अच्छे से अच्छा कर्टेन चूज करें। आप इस कमरे की खिड़कियों और दरवाजे पर कर्टेन लगा सकती हैं। आप ड्रॉइंग रूम की वॉल से मैच करते कर्टेन ही लें। इससे ड्रॉइंग रूम को काफी अच्छा लुक मिलेगा।

टीवी की प्लेसिंग

ड्रॉइंग रूम में टीवी का होना बहुत जरूरी है। यह ड्रॉइंग रूम की शोभा बढ़ाता है। टीवी ऐसी जगह पर रखें, जहां से सोफा दूर हो। इससे टीवी देखते समय आपकी आंखों पर भी असर कम पड़ता है। आप चाहें तो स्लीक टीवी को ड्रॉइंग रूम की किसी दीवार पर भी लगवा सकती हैं।

इंडोर प्लांट्स

इंडोर प्लांट्स आपके ड्रॉइंग रूम की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इसलिए आप इस रूम के किसी खास कोने में इंडोर प्लांट्स लगाएं। इन्हें देखकर आपको सुकून मिलेगा। घर पॉल्यूशन फ्री भी रहेगा। आप अपनी पसंद के कोई भी इंडोर प्लांट्स लगा सकती हैं।

वॉल्स पर लाइट कलर पेंट

ड्रॉइंग रूम को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इसके वॉल्स पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। इसलिए आप अपने ड्रॉइंग रूम की वॉल्स पर लाइट कलर से पेंट करवाएं। इसके लिए एक स्पेशल थीम बनाएं। इसमें आप ऑफ व्हाइट, लाइट कॉफी और लाइट ग्रे कलर्स का पेंट करवा सकती हैं। इससे आपका ड्रॉइंग रूम काफी अच्छा दिखेगा।

इन बातों का भी रखें ध्यान

- ड्रॉइंग रूम में जरूरत से ज्यादा सामान बिल्कुल न रखें।

- आप ड्रॉइंग रूम की वॉल्स को वॉल पेंटिंग लगाकर भी डेकोरेट कर सकती हैं।

- यहां एक अच्छा सोफा सेट लगाएं। इन दिनों एल शेप सोफा सेट काफी ट्रेंड में है।

- आप चाहें तो कुछ डेकोरेटिव आइटम्स भी ड्रॉइंग रूम में रख सकती हैं।

- यहां आपको बेड नहीं रखना चाहिए। ड्रॉइंग रूम में बेड लगाने से इसका पूरा लुक बिगड़ सकता है।

Tags:    

Similar News