वेज हो या नॉन वेज मोमोज आपकी सेहत को पहुंचाते हैं गंभीर नुकसान, लाल चटनी बनेगी जी का जंजाल

Side Effects Of Momos: मोमोज खाने से आपके शरीर को बहुत नुकसान होते हैं। यहां पढ़िए किन बीमारियों के आप शिकार हो सकते हैं।;

Update: 2023-01-16 12:03 GMT

Why Momos Is Not Good For Health​: आजकल हर कोई जंक फूड (Junk Food) खाना बहुत पसंद करता है। ऐसे में फास्ट फूड और बाहर का खाना लोगों के दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। पिज्जा, बर्गर, नूडल्स लोगों की पसंद और जरूरत बनते जा रहे हैं। इन्हीं फास्ट फूड्स में से एक मोमोज है, यह हर किसी की पसंद बना हुआ है। हर इलाके में आपको मोमोज बिकते हुए दिख जाएंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं। बल्कि इनका ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि मोमोज के सेवन से किस तरह हमारी सेहत को नुकसान पहुंचता है। आप जानते ही होगे कि मोमोज मैदे से बनाए जाते हैं और मैदे में एजोडीकार्बोनामाइड, बेंजोइल पेरोक्साइड जैसे तत्व होते हैं।

शरीर के लिए बहुत खतरनाक

मोमोज को सॉफ्ट बनाएं रखने के लिए इसमें एलोक्सन (alloxan) नाम का तत्व मिलाया जाता है। यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक होता है, दरअसल मोमोज को बनाने के लिए मैदे में जो चीजें मिलाई जाती है वह सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती हैं। ये सामग्री शरीर के पैंक्रियाज (Pancreas) को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा मोमोज के सेवन से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है।

नॉनवेज मोमोज भी होते हैं खतरनाक

बता दें कि मोमोज वेज हो या नॉनवेज दोनों ही शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। नॉनवेज मोमोज को बनाने के लिए चिकन मीट का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं होती है। खराब चिकन मीट किसी भी इंसान को बहुत बीमार बना सकता है। बता दें कि लोग मोमोज के साथ ही उसकी लाल चटनी के भी दीवाने होते हैं, जो बहुत ज्यादा तीखी होती है। इस चटनी के ज्यादा सेवन से आप बवासीर या पेट की गंभीर बीमारियों के भी शिकार हो सकते हैं। 

Tags:    

Similar News