Neem Soap: त्वचा की समस्या के लिए फायदेमंद है नीम का साबुन, घर पर ऐसे बनाएं

Skin Care Tips: ऐसे तो आप कई प्रकार के साबुन का प्रयोग करते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी नीम का साबुन प्रयोग किया है। नीम के साबुन का प्रयोग करने से आपको त्वचा संबंधित समस्या होने की संभावना कम होती है। आज हम आपको नीम के साबुन के बारे में बताएंगे और ये भी बताएंगे की घर पर इसे कैसे बनाते हैं।;

Update: 2023-06-06 09:29 GMT

How To Make Neem Soap: नीम का पेड़ एक ऐसा पेड़ है, जिसके पत्तियों से लेकर छालों व टहनियों का भी प्रयोग किया जाता है। बता दें की नीम के पत्तों में एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में पुराने समय के लोग नीम के पत्तों का प्रयोग अपनी त्वचा के देखभाल के लिए करते थे। नीम के साबुन के प्रयोग से डार्क स्पॉट्स, कील मुंहासे, एलर्जी और संक्रमण को कम करता है। नीम का साबुन हमारी त्वचा के काफी अंदर तक सफाई करता है। साथ ही, ये बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी धीमा कर देता है। इसके अलावा लोग नीम के पत्तों का जूस बनाकर भी पीते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप भी नीम के साबुन का प्रयोग करके अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं। साथ ही, बताएंगे नीम के साबुन को घर पर कैसे बना सकते हैं। 

यह भी पढ़े: Type 2 Diabetes से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय, वरना बढ़ सकती है समस्या

नीम का साबुन बनाने के लिए सामग्री

2 से 3 कप नीम के पत्ते

½ चम्मच एसेंशियल आँयल ( अगर आप चाहे तो स्किप कर सकते हैं)

साबुन बनाने का सांचा

ऐसे घर पर बनाएं नीम का साबुन

सबसे पहले नीम की पत्तियों को लें और इन्हे धो लें।

अब इन्हें मिक्सी मे पीस कर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

इसके बाद आप ग्लिसरीन को कद्दूकस करके पिघला लें।

अब आप नीम के पेस्ट में ऐसेंशिल आँयल की कुछ बूंदें पेस्ट में मिला लें।

अगर आप चाहें तो आप इसमें चुटकीभर हल्दी भी डाल सकते हैं।

सभी को अच्छे से मिलाकर अच्छे से मेल्ट कर लें।

अव आप इस पेस्ट को साबुन के सांचे में डाल दें।

इसके बाद सांचे को फ्रिज में 5 से 6 घंटों तक रख दें ताकि आपका साबुन सेट हो सके।

अव आपका नीम का साबुन तैयार हो गया है, इसे अब प्रयोग कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News