पीरियड्स के दौरान आपको भी होती है ये परेशानी तो...

आज के समय में कब्ज (Constipation) होना एक आम बात है, हर व्यक्ति पेट से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान है, अगर यही प्रॉब्लम लड़कियों और महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के दौरान हो जाती है, तो उनकी परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि महिलाओं को यह समस्या क्यों होती है और इसका बचाव कैसे किया जा सकता है।;

Update: 2021-09-13 12:33 GMT

आज के समय में कब्ज (Constipation) होना एक आम बात है, हर व्यक्ति पेट से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान है, अगर यही प्रॉब्लम लड़कियों और महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के दौरान हो जाती है, तो उनकी परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि महिलाओं को यह समस्या क्यों होती है और इसका बचाव कैसे किया जा सकता है।

1-हार्मोनल बदलाव

एक्सपर्ट्स की मानें तो महामारी के दौरान महिलाओं के कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह उन्हें कांस्टपेशन की परेशानी हो सकती है, वैसे तो यह सामान्य होता है, लेकिन अगर प्रोब्लम ज्यादा हो तो डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।

2- प्रोजेस्टेरोन हार्मोन

जब महिलाओं को पीरियड शुरू होने वाले होते हैं तो उनके शरीर में एक प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बनता है। यह महिला के अंडाशय के द्वारा बनाया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया का असर पांचन तंत्र पर पड़ता है और खाने को जल्दी पचा नहीं पाता है, इस वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है।

3- फिजिकल एक्टविटी न करने के कारण 

पीरियड्स के दौरान महिलाएं खुद को थका-थका सा महसूस करती है, इसकी वजह से वह कोई फीजिकल एक्टविटी नहीं कर पाती है। ऐसे में उन्हें कब्ज की परेशानी हो सकती है। आपको चाहिए की पीरियड्स के दौरान लाइट वर्कआउट करें या 15-20 मिनट तक वॉक करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। 

कैसे दूर हो सकती है समस्या 

1- ज्यादा से ज्यादा पानी का करें सेवन 

पीरियड्स के दौरान आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, ऐसे करने से आपको काफी फायदा मिलेगा। 

2- फाइबर युक्त चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल 

फाइबर युक्त भोजन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक होता है, इससे आपका खाना आसानी से बच जाता है और आप कब्ज की समस्या से बच सकती हैं।  

3- हेल्दी फूड्स खाएं 

आपको इस समय जंक फूड्स खाने से बचना चाहिए, केवल हेल्दी फूड्स को ही अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी एनर्जी बनी रहेगी और आपका खाना जल्दी बचने में मदद मिलेगी। 

Tags:    

Similar News