Recipe : घर में बनाकर खाएं Pancharatna की हेल्दी Barfi , मिलेंगे ये फायदे

पंचरतन बर्फी (Pancharatna Barfi) को हेल्दी बर्फी भी कहा जाता है। इसे बनाने के लिए ड्राई फूट्स कुछ ड्राई फूट्स जैसे काजू, नारियल, बादाम, मूंगफली, खजूर, किशमिश, गुड़, खसखस, तिल और घी का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते है पंचरतन बर्फी की रेसिपी (Panchratan Barfi Recipe ) के बारे में।;

Update: 2021-09-25 07:51 GMT

Panchratan Barfi Recipe : कुछ लोग मीठा खाने के इतने शौकीन होते हैं, कि चाहे कुछ भी हो जाए वो दिन में दो से तीन बार कोई भी मिठाई जरूर खाते हैं और अगर उन्हें मिठाई नहीं मिलती तो वो गुड़ या चीनी खाकर अपना काम चलाते हैं। यहां हम आपको एक ऐसी मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है और आप चीनी से भी बच सकते हैं। इसका नाम पंचरतन बर्फी (Panchratan Barfi) है। इसे हेल्दी बर्फी भी कहा जाता है। इसे बनाने के लिए ड्राई फूट्स कुछ ड्राई फूट्स जैसे काजू, नारियल, बादाम, मूंगफली, खजूर, किशमिश, गुड़, खसखस, तिल और घी का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते है पंचरतन बर्फी की रेसिपी (Panchratan Barfi Recipe ) के बारे में। 

पंचरतन बर्फी की सामग्री

खजूर- आधा कप

बादाम- 1/4 कप कटे हुए

कच्ची मूंगफली- 1/4 कप कुटी हुई

सूखा नारियल- चम्मच

घी-1 छोटा चम्मच

किशमिश-1/4 कप

काजू-1/4 कप कटे हुए

खसखस-1 छोटा चम्मच

गुड़- आधा कप पिसा हुआ

तिल-1 छोटा चम्मच

विधि 

1- जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी मिठाई में प्रयोग करने से पहले किशमिश और खजूर को पानी में भिगोकर रखना पड़ता है। यहां भी आपको ऐसा ही करना है। 20 मिनट तक दोनों चीजों को पानी में भिगों लें। इसके बाद आप पानी और किशमिश और खजूर को ब्लेंडर डालें और एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें। 

2- अब एक पैन लीजिए और उसे मीडिया फ्लेम पर गर्म कीजिए। इसके बाद इसमें सभी कटे हुए बादाम, काजू और मूंगफली डालें और अच्छे से भून लें। इसके लिए आप फ्लेम को लो रखें और सभी को अच्छे से चलाते रहें। अब इसमें खसखस और सूखा नारियल को थोड़ा से भून लें। इसके बाद सभी को अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें। 

3- आपका आधा काम तो हो चुका है, अब आपको मिठाई के लिए गुड़ की चाश्नी तैयार करनी होगी। गुड़ सफेद चीनी से अच्छा होता है और मिठाई का स्वाद भी बढ़ा देता है। एक पैन ले और उसमें गुड़ के साथ आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं। मध्यम आंच पर गुड़ को अच्छे से पकाते रहें। जब गुड़ पक जाएं तो देख लें कि उसमें तार खिंचने लगेगा। अब आपको इसमें जो आपने पेस्ट तैयार किया था, वो डाल दें और कुछ मिनट कर गर्म करें। इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। 

4- आप इसमें घी और नट भी मिला सकते हैं। इसके बाद जिस घी काम आप इस्तेमाल करेंगे वो आपकी पैन के किनारों पर देखने लगेगा। बस अब आपका मिश्रण बनकर पूरी तरह तैयार है।

5-पैन को गैस से नीचे उतारकर थोड़ा ठंडा करें। इसके बाद आप इसे किसी ट्रे में फैला लें। जब यह ठंडा हो जाए तो बर्फी के पीस काट लें। यहां तील के तेल को गर्निश के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। अब आपकी बर्फी बनकर तैयार है, आप इसे सर्व कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News