बच्चों के लंच में झटपट बनाएं टेस्टी और हेल्दी पनीर आलू टोस्ट, यहां पढ़ें क्विक रेसिपी

बच्चों के लंच में उनकी पसंद की डिश बनाएं। पनीर आलू टोस्ट हेल्दी और टेस्टी होने के साथ ही बनाने में भी भोत आसान है।;

Update: 2022-12-26 13:18 GMT

Paneer Aloo Toast Recipe: बच्चों के स्कूल जाने में ज्यादातर मम्मियों की सबसे बड़ी परेशानी होती है कि लंच में क्या बना कर रखें। क्योंकि बच्चे अक्सर अपना लंच वापस लेकर आ जाते हैं। उन्हें हेल्दी हरी सब्जियां खाना तो बिलकुल भी पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप बदलाव के लिए हफ्ते में एक बार तो उनका फेवरेट लंच बना ही सकती हैं, जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हो। बच्चों का ये फेवरेट लंच पनीर-आलू टोस्ट हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ स्टेप्स में पनीर आलू टोस्ट बनाने की रेसिपी बतायेंगे। जो खाने में बहुत ही टेस्टी होने के साथ बनाने में बहुत आसान भी है।

पनीर-आलू टोस्ट बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री

ब्रेड स्लाइस: 8-10

मक्खन: 2 छोटे चम्मच

उबले आलू अच्छे से मैश किए: 2

बारीक कटा पनीर: आधा कप

बारीक कटा टमाटर: 1/4 कप

कसी हुई चीज: 1/4 कप

बारीक कटा प्याज: 1/4 कप

बारीक कटा धनिया: 2 चम्मच

नमक और काली मिर्च: स्वादानुसार

ओरिगैनो: 1/2 छोटा चम्मच

चिली फ्लेक्स: 1/4 चम्मच

सरसों का तेल: आवश्यकतानुसार

पनीर-आलू टोस्ट बनाने के लिए इजी स्टेप्स

1. पनीर-आलू टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मक्खन और ब्रेड को छोड़कर ऊपर बताई सभी चीजें मिला कर फिलिंग बना लें।

2. एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर सामग्री को फ्राई कर लें।

3. अब सैंडविच मेकर में तेल या मक्खन लगाकर चिकना कर लें।

4. ब्रेड की स्लाइस पर फिलिंग फैलाएं। इसके बाद टोस्ट मेकर को बंद कर दें।

5. अब तैयार पनीर आलू टोस्ट को बच्चों के लंच में सॉस या चटनी के साथ पैक कर दें। 

Tags:    

Similar News