Winter Health Tips: जानें सर्दियों में क्यों खाना चाहिए पपीता, फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

पपीता (Papaya) एक ऐसा फल है, जो सर्दियों के लिए आदर्श है क्योंकि यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और यह स्वाद में भी काफी मीठा होता है, जो हमें ठंड से निपटने का एक नेचुरल और पौष्टिक तरीका है।;

Update: 2021-12-01 12:14 GMT

Winter Health Tips: पपीता (Papaya) एक ऐसा फल है, जो सर्दियों (Winter) में आपके लिए बेस्ट फ्रूट (Best Fruits) हो सकता है क्योंकि यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और इसका स्वाद भी अच्छा होता है। यह ठंड से निपटने का एक नेचुरल और पौष्टिक तरीका है। आयुर्वेदिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार (Dr Dixa Bhavsar) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पपीते (Health Benefits Of Papaya) के फायदे के बारे में बताया है, सर्दी के मौसम में आप इस फल का लाभ उठा सकते हैं। यह सेहत से भरपूर है।

दीक्षा भावसार ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा - पपीता ताकत से भरपूर होता है। यह वात और कफ को प्रभावी ढंग से बैलेंस करता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट (बीटा कैरोटीन) भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इसे स्किन रोगों और कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी, ई और ए जैसे खनिजों के लिए अद्भुत बनाता है। साथ ही इसमें भारी मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज वाले लोगों के लिए ओटी को परफेक्ट बनाता है।

 पपीते के फायदे (Papaya Health Benefits ) 

1- पाचन में सुधार करता है। 

2- खांसी और सर्दी से बचाने में मदद करता है। 

3- पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। 

4- सूजन को कम करता है। 

5- मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा होता है। 

6- यह लीवर के लिए भी फायदेमंद होता है। 

7- दिल के लिए अच्छा होता है। 

8- कब्ज की समस्या को दूर करता है। 


Tags:    

Similar News