इन एक्ट्रेसेस ने पहले भी भगवा में ढाया है कहर, जानिये फिर दीपिका की बिकिनी पर क्यों हुआ बवाल

Pathan Controversy: दीपिका पादुकोण से पहले इन एक्ट्रेसेस ने भी किया है भगवा कपड़ों में रोमांस। फोटोज देखते रह जाएंगे आप...;

Update: 2022-12-20 06:24 GMT

Pathan Controversy: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की पठान फिल्म के बेशरम रंग (Besharam Rang) गाने ने रिलीज होने के साथ ही बवाल मचा दिया है। इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी ने अपनी हॉटनेस से आग लगा रखी है। वहीं, इस गाने को लेकर देशभर में कंट्रोवर्सी का माहौल बना हुआ है। इस पूरे विवाद के पीछे की वजह, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बिकिनी है। दरअसल ये बवाल बिकिनी नहीं बल्कि उसके भगवा रंग के कारण हुआ है। गाने में भगवा रंग का इस्तेमाल हुआ है, जो हिंदू समाज से जुड़ा हुआ है। वहीं इस गाने के बोल 'बेशरम रंग' है, जिस कारण यह मुद्दा उठाया जा रहा है कि पठान मूवी के इस गाने ने हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर पठान मूवी को बायकॉट करने का ट्रेंड चल रहा है।

अब यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि फिल्म या किसी गाने में भगवा रंग का इस्तेमाल पहली बार नहीं हुआ है। दीपिका पादुकोण से पहले ऐसी बहुत सी हीरोइन हैं, जिन्होंने इस रंग के कपड़ों को पहना है। ऐसी बहुत सी फिल्में हैं, जिसमें एक्ट्रेसेस को भगवा रंग के कपड़ों में रोमांस करते देखा जा सकता है। आइये देखते हैं, कौन सी हैं ये एक्ट्रेसेस :-

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)


फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' के एक गाने 'लगा रे प्रेम रोग' में सुष्मिता सेन ने भगवा रंग की साड़ी पहनकर सलमान खान के साथ रोमांस किया था। इस गाने को बिना किसी विवाद के जनता की बहुत सराहना भी मिली थी।

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)


माधुरी दीक्षित का 'धक धक करने लगा' सांग तो आपने सुना ही होगा। एक्ट्रेस ने अपने इस गाने में भगवा रंग पहनकर डांस फ्लोर पर आग लगाती हुई नजर आई थीं।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)


बॉलीवुड ही नहीं भोजपुरी सिनेमा में भी भगवा रंग अक्सर देखने को मिलता रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एमपी और एक्टर निरहुआ का एक 'खटिया से खटिया सटाइब कि ना' गाने में आम्रपाली भगवा रंग की ड्रेस पहनकर निरहुआ के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं।

रवीना टंडन (Raveena Tandon)


फिल्म 'मोहरा' के 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर रवीना टंडन ने भगवा ड्रेस में अक्षय कुमार के साथ बहुत ही सेक्सी डांस किया था, ये गाना उस समय से आज तक बहुत ही ज्यादा मशहूर है।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)


भोजपुरी से टीवी तक अपने हुसन का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने लेटेस्ट गाने 'कमरिया' में भगवा रंग पहने दिखी थी।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)


फिल्म 'सूर्यवंशी' के रीमेक गाने 'टिप टिप बरसा पानी' में कैटरीना कैफ ने भी भगवा साड़ी पहनकर अक्षय कुमार के साथ डांस किया है।

काजोल (Kajol)


फिल्म 'दिलवाले' में काजोल भगवा साड़ी में शाहरुख खान के साथ रोमांस करती दिखी थीं, जिसे लोगों ने बहुत प्यार दिया था।

Tags:    

Similar News