Tips For Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स से पाएं पर्मानेंट छुटकारा, अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

स्ट्रेच मार्क्स से पाना चाहते हैं पूरी छुटकारा तो आज से ही फॉलो करें ये असरदार घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा जबरदस्त असर।;

Update: 2022-11-14 11:07 GMT

Home Remedies For Stretch Marks: हम सभी एक ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां हमें हर चीज के लिए जज किया जाता है। खासकर हमारी बॉडी को लेकर हम रोज कई तरह के जजमेंट का सामना करते हैं। लेकिन खुद से प्यार करना, अपनी खामियों को स्वीकार करना और उन्हें गले लगाना हमारी बॉडी के साथ-साथ हमारी मेन्टल हेल्थ के लिए भी बहुत ज्यादा जरुरी है। हालांकि ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें हम बदल सकते हैं और उन्हें सुधारा जा सकता है। ऐसी ही एक समस्या है स्ट्रेच मार्क्स, जो बहुत सी महिलाओं को परेशान करते हैं।

आमतौर पर गर्भावस्था के बाद या वजन कम करने के बाद शरीर के कई हिस्सों पर स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देने लगते हैं। हल्के बैंगनी रंग की नसों की तरह दिखने वाले ये स्ट्रेच मार्क्स महिलाओं और पुरुषों दोनों को हो सकते हैं। वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स कोई बीमारी या नुकसानदेह नहीं है, लेकिन इसके दिखने के कारण लोग अनकम्फर्टेबल महसूस करते हैं और इनसे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज की इस खबर में हम आपके लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपचार लेकर आए हैं। ये उपचार उन केमिकल प्रोडक्ट्स से बहुत बेहतर हैं, जो आमतौर पर इस्तेमाल किये जाते हैं:-

1. एलोवेरा

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में काफी मददगार होते हैं। अगर आप एलोवेरा जेल को रोजाना प्रभावित जगह पर लगाते हैं तो जल्द ही आपको इसका असर दिखने लगेगा।

2. अंडे और विटामिन ई कैप्सूल

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए अंडे और विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करें। अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है और यह त्वचा को ठीक करने में मदद करता है। जबकि विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में फायदेमंद होता है। आप एक कटोरी में 2 अंडे का सफेद भाग और 2 विटामिन ई कैप्सूल को फेंट लें और ब्रश की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।

3. नारियल और बादाम का तेल

नारियल और बादाम का तेल आपकी स्किन से स्ट्रेच मार्क्स को हटा सकता है। इसके लिए दोनों तेलों को बराबर मात्रा में मिलाकर प्रभावित जगह पर रोजाना लगाएं।

4. खीरे और नींबू के रस

नींबू के रस में नेचुरल एसिड होता है जो निशानों को कम करने में मदद करता है जबकि खीरे का रस स्किन को ताजा रखने में मदद करता है। आप इन दोनों को बराबर मात्रा में लगाएं और तकरीबन 10 मिनट में धो लें।

Tags:    

Similar News