Pomegranate Benefits: रोजाना इस समय खाएं अनार, मिलेंगे गजब के फायदे

अनार (Pomegranate) का सेवन करना आपके स्वास्थ्य (Health) के लिए अच्छा माना जाता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर अनार के दानों और जूस को सुबह के समय सेवन करना अच्छा माना जाता है। आप चाहे तो ब्रेकफास्ट से आधा घंटा पहले या आधा घंटे बाद अनार का सेवन कर सकते हैं।;

Update: 2021-11-15 05:51 GMT

Pomegranate Benefits: अनार (Pomegranate) का सेवन करना आपके स्वास्थ्य (Health) के लिए अच्छा माना जाता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर अनार के दानों और जूस को सुबह के समय सेवन करना अच्छा माना जाता है। आप चाहे तो ब्रेकफास्ट से आधा घंटा पहले या आधा घंटे बाद अनार का सेवन कर सकते हैं। 

1- कैंसर के रिस्क को कम करता है

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अनार में बायोएक्टिव पॉलीफेनोल्स और फाइटोकेमिकल्स एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद हेल्प करते हैं। अनार के रस में ग्रीन टी या रेड वाइन की तुलना में उच्च स्तर के एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। अगर आप चाहे तो अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं। 

2- अनार फाइबर, विटामिन्स और खनिजों से भरपूर होता है 

अनार विटामिन बी, सी, ई, और के का भी एक बड़ा स्रोत है। इस फल में थोड़ा सा प्रोटीन और आयरन भी होता है। हालांकि, याद रखें कि कई फलों की तरह अनार में भी बहुत अधिक मात्रा में चीनी होती है, इसलिए इनका सेवन कम मात्रा में करें।

3- लंबे समय तक जवां रखता है। 

अनार में मौजूद एलागिटैनिन आंत में बैक्टीरिया यूरोलिथिन ए नामक एक यौगिक में बदल जाते हैं। कई अध्ययनों से पता चलता है कि अनार का सेवन करने से आप लंबे समय तक जवां रह सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर ग्लो आता है।

4. प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद 

विशेषज्ञ बताते हैं कि प्रेग्नेंट (Pregnant) महिलाओं को अनार और अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे उनके शरीर में खून की कमी नहीं होती है। वहीं अनार में जो पोषक तत्व पाएं जाते हैं वो मां और शिशु के लिए फायदेमंद होते है। 

इन बातों का रखें ध्यान 

अगर आप अपनी डाइट में अनार के जूस को शामिल करना चाहते हैं तो डॉक्टर और विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए। इसके साथ ही जो लोग ब्लड थिनर वार्फरिन या एंजियोटेंसिन-कनवर्टिंग एंजाइम (एसीई) ले रहे हैं तो आपको अनार का सेवन करने में सावधानी बरतनी चाहिए। 

Tags:    

Similar News