Pomegranate Health Benefits : जानें किस समय अनार खाने से मिलते है ज्यादा फायदे

अनार (Pomegranate) में विटामिन्स , कैल्शियम, प्रोटीन और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं अनार के फायदों के बारे में और इसे किस समय खाना (Best Time to Eat Pomegranate) चाहिए।;

Update: 2021-12-15 04:42 GMT

Pomegranate Health Benefits: अनार (Pomegranate) में विटामिन्स , कैल्शियम, प्रोटीन और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। आज हम आपको अनार खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी बता रहे हैं कि इसे किस समय खाना (Best Time to Eat Pomegranate) चाहिए। 

एक रिसर्च की मानें तो जो लोग रोजाना एक अनार का सेवन करते हैं, वो दिल की बीमारियों से दूर रहते हैं। आप चाहे तो अनार का जूस, अनार के दानों का सेवन करते हैं। यह खाने में तो स्वादिष्ट लगता है। साथ ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है। 

अनार के फायदे  (Pomegranate Health Benefits)

1- कॉलेस्ट्रोल कम करने में मदद करता है 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नियमित रूप से अनार का सेवन करने से कॉलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है। इससे आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं। 

2- तनाव से बचाता है 

अगर आप रोजाना एक अनार खाते हैं तो आप हमेशा फिट रहेंगे और तनाव से बचे रहेंगे। 

3- खून को बढ़ाता है 

अनार आपके शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। जिन लोगों ने खून की कमी है वो रोजाना सुबह एक अनार का सेवन कर सकते हैं या अनार का जूस पी सकते हैं। 

4- ब्लड प्रेशर को कम करता है 

अनार का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं वो रोजाना अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं। 

5- इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है 

अनार में विटामिन सी और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। 

किस समय खाना चाहिए अनार 

कहा जाता है कि अनार को सुबह के समय खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। अगर आप इसका सेवन दोपहर में या शाम को करते हैं तो इससे आपको लाभ नहीं मिलेगा। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि शरीर को मॉर्निंग में ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है, इसलिए अनार का सेवन सुबह करना ठीक रहता है।

Tags:    

Similar News