Relationship Tips: बच्चा होने के बाद या प्रेगनेंसी के दौरान बना सकते हैं फिजिकल रिलेशन? कपल्स इन बातों का रखें ध्यान

प्रेगनेंसी के दौरान या डिलीवरी (Relationship Tips) के कितने बाद तक फिजिकल संबंध बनाना सुरक्षित होता है, जानिए अपने सवालों के जवाब।;

Update: 2022-09-27 11:15 GMT

Relationship Tips: शादी के बाद लड़के हो या लड़कियां हर किसी की जिंदगी में काफी बदलाव आता है, क्योंकि इसके बाद उनकी जिंदगी नए सिरे से शुरू होती है। जिसमें अगर बात करें महिलाओं की तो उनकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, जैसे घर चलाना, घर का खर्चा, बच्चों की देखभाल करना, उनका खर्चा आदि। महिलाओं को घर को संजोकर रखने में काफी मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि उनके लिए नए लोग, नई चीजें, नए नियम सबकुछ नया होता है, हर चीज की शुरू से शुरुआत होती है। इसके साथ ही लड़कियों को शादी के बाद कई सवालों का सामना करना पड़ता है, जिसमें सभी सवालों का जवाब उनके पास नहीं होता है या फिर उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। आज की इस खबर में हम उन्हीं सवालों में से एक के बारे में कुछ जानकारी लेकर आए हैं। कई महिलाएं या कपल्स यह सवाल पूछते हैं कि (Is It Safe To Make Physical Relation After Delivery) क्या गर्भावस्था के दौरान फिजिकल रिलेशन (Physical Relation During Pregnancy) बनाना ठीक है? और दूसरी बात डिलीवरी के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए? बहुत से लोग ये सवाल पूछते हैं, लेकिन जवाब नहीं ढूंढते और डॉक्टर से पूछने में भी शर्माते हैं। तो अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल उठे हैं तो आइए जानते हैं इन (physical relation after pregnancy how long to wait) सवालों के पीछे के जवाब...

  • डिलीवरी के बाद कब बना सकते हैं फिजिकल रिलेशन?

जैसा की हम सभी जानते हैं डिलीवरी दो तरह की होती है, एक वह जिसमें नार्मल तरीके से बच्चे को जन्म दिया जाता है। वहीं दूसरा तरीका होता है सर्जरी का जिसमें ऑपरेशन की मदद से बच्चे को जन्म दिया जाता है। यहां पर समझने वाली बात यह है कि डिलीवरी चाहे किसी भी तरह क्यों न हुई हो आपकी बॉडी को रिकवर होने में वक्त लगता है। अगर नॉर्मल डिलीवरी होती है तो आप जल्दी ठीक हो जाते हैं वहीं ऑपरेशन से हुई डिलीवरी में ज्यादा समय लगता है।

  • नॉर्मल डिलीवरी के तुरंत बाद संबंध बनाने से रहते हैं ये खतरे?

अगर आपकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है और आप ऐसी स्थिति में संभोग करने की कोशिश करती हैं तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही महिला के पेट से प्लेसेंटा निकलने से गर्भाशय में चोट लग जाती है। इस घाव को ठीक होने में समय लगता है, ऐसी स्थिति में संभोग करने से महिला के शरीर को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए नॉर्मल डिलीवरी के बाद कम से कम डेढ़ महीने तक शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए।

  • ऑपरेशन से हुई डिलीवरी के बाद रखें इन बातों का ख्याल

ऑपरेशन से हुई डिलीवरी के बाद पेट के निचले हिस्से में अधिक टांके लगते हैं, महिलाओं को इससे उबरने में काफी समय लगता है। इस स्थिति में शारीरिक संम्पर्क होने पर इन टांके के टूटने का खतरा रहता है। यदि टांके खोले जाते हैं, तो वे मवाद से भर सकते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। साथ ही इसका महिलाओं के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसलिए डिलीवरी के बाद टांके पूरी तरह से सूखने तक गैप रखना बहुत जरूरी है। तो यह अवधि दो से तीन महीने से अधिक हो सकती है।

Tags:    

Similar News