Know You Are In Love: कहीं प्यार की खूबसूरत राहों में तो नहीं खो गए आप? इन संकेतों से लगाएं पता
Relationship Tips: इन आसान टिप्स से लगाएं प्यार वाली फीलिंग्स का पता, जानें अट्रैक्शन और प्यार के बीच का फर्क...;
Signs of Love: आपने अक्सर लोगों को यह कहते हुआ सुना होगा कि जब किसी को प्यार होता है, तब वह शख्स अपने अंदर अलग ही ख़ुशी का अनुभव करता है। हर किसी को जिंदगी में कभी ना कभी प्यार होता ही है। फिर चाहे वह पहली नजर वाला प्यार हो या किसी के लिए लगाव या आकर्षण। प्यार चाहे जैसा भी हो, जब आपको हो जाता है तो आप सारा दिन उसी एक शख्स के बारे में सोचते रहते हैं। बॉलीवुड फिल्मों की तरह तो नहीं, लेकिन हां आपके दिमाग में कहीं न कहीं उनकी याद और ख्याल होता ही है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जो लोग सच्चा प्यार करते हैं, उनका दिमाग वासना (Lust) का अनुभव करने वाले इंसान से बहुत ही ज्यादा अलग होता है। अब आप सोच रहे होंगे की आपको कैसे पता चलेगा कि आपको प्यार हुआ है या महज अट्रैक्शन? तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ संकेत के बारे में बताएंगे:-
एक इंसान के लिए स्पेशल फील करना
जब आप प्यार में होते हैं, तो आपको एक इंसान बहुत ही स्पेशल लगने लगता है। आपको वो शख्स पूरी दुनिया में सबसे अच्छा लगने लगता है। जर्नल आर्काइव्स ऑफ सेक्सुअल बिहेवियर में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, इस फीलिंग के पीछे की वजह डोपामाइन का लेवल बढ़ना होता है। डोपामाइन एक केमिकल है, जो फोकस करने में आपकी मदद करता है।
पॉजिटिव थिंकिंग
जो लोग प्यार में होते हैं, उन्हें अपने प्यार की बुरी से बुरी आदत भी परेशान नहीं करती है। वो उनकी नेगेटिव साइड को भी नजरअंदाज करते हैं। लेकिन अगर आपके पार्टनर की कुछ बातें आपसे मिलती हैं, तो रिश्तों के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है।
एक इंसान की तरफ अट्रैक्ट होना
कुछ स्टडी के मुताबिक जब आप किसी व्यक्ति को बहुत ज्यादा पसंद करने लगते हैं तो उसके लिए रोमांटिक अट्रैक्शन आपके अंदर खुद ही विकसित हो जाता है। साथ ही समय के साथ बढ़ता रहता है। इस प्रतिक्रिया के लिए डोपामाइन भी जिम्मेदार हो सकता है।
कुछ न कुछ सोचते रहना
स्टडी के मुताबिक, जो लोग प्यार में होते हैं, वे सिर्फ एक व्यक्ति को सोचने में पुरे दिन का 85 प्रतिशत से अधिक समय बिताते हैं। यह एक जुनून है, इस तरह का किसी के लिए ऑब्सेसिव बिहेवियर दिमाग में केंद्रीय सेरोटोनिन के स्तर में कमी होने के कारण भी होता है।