Ranbir Kapoor: रणबीर ने बेटी राहा को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- CA का सुझाव सुन हो गया हैरान...

बेटी राहा के जन्म से पहले रणबीर के सीए ने उन्हें एक बहुत ही अजीब सा सुझाव दिया था। यहां पढ़िये एक्टर ने क्या कहा...;

Update: 2023-02-28 11:54 GMT

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रणबीर कपूर बीते साल खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। रणबीर कपूर साल 2023 की शुरुआत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार से कर रहे हैं। अपनी फिल्म के अलावा रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि बीते साल नवंबर में रणबीर कपूर पिता बने थे, 6 नवंबर 2022 को रणबीर के घर बेटी राहा कपूर ने जन्म लिया था। ऐसे में एक मीडिया इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके चार्टेड अकाउंटेंट यानी सीए ने उनसे बेबी राहा के जन्म से पहले वसीयत बनाने के लिए कहा था। इस पर रणबीर ने हैरान करने वाला जवाब दिया था। आइये जानते हैं रणबीर ने क्या कहा था...

वसीयत की बात रणबीर कपूर ने दिया ये रिएक्शन

एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने वसीयत वाली बात कही थी। यहां पर एक्टर से ये सवाल पूछा गया था कि आप पिता बनने जा रहे हैं, तो अब आप कपूर परिवार की वसीयत को लेकर क्या सोच रहे हैं। रणबीर कपूर ने उस वक्त बताया था कि बेबी राहा कपूर के जन्म से पहले मुझे मेरे सीए की ओर से वसीयत बनाने को कहा गया, जो मुझे बहुत शॉकिंग लगा था। मैंने उनको बोला भाई इतनी कम उम्र में वसीयत बनाकर मैं क्या करूंगा। वसीयत का मसला तब होता है, जब आप हर काम काज और जिम्मेदारी से मुक्त हो जाते हैं। फिलहाल में इस सब के बारे में कुछ भी नहीं सोच रहा हूं। अभी मैं सिर्फ पिता बनने को लेकर उत्साहित हूं। साथ ही, मैं अपने बच्चे के साथ कैसे लाइफ बिताऊंगा इसकी प्लानिंग कर रहा हूं।

तू झूठी मैं मक्कार फिल्म में दिखेगी रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी

बता दें कि बहुत जल्द सुपरस्टार रणबीर कपूर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर लव रंजन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 8 मार्च को होली के पावन अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर बी टाउन की फेमस और खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। फैंस इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए देखने का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News