Arthritis Pain Relief Tips: बरसात के मौसम में जोड़ों के दर्द से हैं परेशान, अपनाएं ये टिप्स

Arthritis Pain Relief Tips In Monsoon: बरसात के मौसम में कुछ लोगों को जोड़ों में दर्द होने लगता है, जिसकी वजह से चलने-फिरने में काफी समस्या होती है। आज हम आपको बताएंगे कि बरसात के मौसम जोड़ों के दर्द से कैसे आराम पाएं।;

Update: 2023-07-13 13:52 GMT

Arthritis Pain Relief Tips In Rain: मानसून की शुरुआत होते ही झमाझम बारिश होने लगती है। बरसात होने से हमारा जीवन काफी प्रभावित भी होता है। ऐसे में कई सारी बीमारियां भी फैल जाती हैं। जैसे- वायरल बुखार (viral fever), जुकाम (cold), खांसी (cough) और जोड़ों में दर्द (joint pain)। कुछ लोग होते हैं, जिन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या होती है और बरसात के मौसम में काफी बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि बरसात में मौसम ठंडा हो जाता है और ठंडी हवाएं भी चलती हैं, जिनके वजह से जोड़ों में दर्द होने लगता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप इस समस्या से कैसे बच सकते हैं।

ठंडी और गर्म सिकाई करके

बरसात के मौसम में जोड़ों के दर्द से आराम पाने के लिए सिकाई का सहारा ले सकते हैं। आप गर्म और ठंडी सिकाई (compress) कर सकते हैं, इन दोनों से आपको काफी आराम मिलेगा।

Also Read: Monsoon Insects Removal Tips: मानसून में कीड़े- मकोड़ों का है आतंक, इन्हें भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

वजन को कम करें

गठिया दर्द होने की एक वजह (weight) बढ़ता हुआ वजन भी है, क्योंकि शरीर का वजन बढ़ने से उसका सारा भार जोड़ों पर पड़ता है, जिसके वजह से जोड़ों में दर्द होता है। ऐसे में अपने वजन को बढ़ने से रोके और अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। ऐसी चीजों के सेवन से बचे, जिससे आपका वजन बढ़े।

भरपूर मात्रा में पानी पीएं

शरीर में पानी के कमी (Lack of water) से भी हमारे जोड़ों में दर्द होने लगता है। ऐसे में आप ध्यान दें कि आपके शरीर में पानी की कमी न हो और आप भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करते रहें। पानी की कमी से आपको पेट सेे संबंधित और भी कई सारी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। 

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News