सास-बहु के बीच बढ़ती अनबन पर ऐसे लगाएं विराम, शुक्रवार को करें ये उपाय

Saas Bahu Ke Totke: सास के साथ लगातार हो रही अनबन से छुटकारा पा सकते हैं। बस शुक्रवार को फॉलो कीजिये ये बेहतरीन उपाय, फिर देखिये असर।;

Update: 2023-01-12 10:45 GMT

Sas-Bahu Ke Totke: सास-बहू के बीच में अक्सर अनबन होती रहती है। इस रिश्ते में खटास और मिठास सदैव बनी रहती है। कई बार ऐसा होता है कि दोनों पक्ष सही होते हैं, लेकिन फिर भी कुछ गलतफहमियों के कारण बात आगे बढ़ जाती है। सास-बहू के रिश्तों में मिठास होती है, तो घर स्वर्ग जैसा लगने लगता है। वहीं, अगर इस रिश्ते में खटास रहती है, तो घर को बिखरने में वक्त नहीं लगता है। उनके बीच की लड़ाइयां पूरे घर की नींव को हिलाकर रख सकती है। ऐसे में अगर आपके घर में भी सास के साथ झगड़े होते रहते हैं और अशांति बनी रहती है। तो आप कुछ बहुत ही आसान से उपायों की मदद से सास के साथ अपने संबंधों को सुधार सकती हैं। इससे आपके घर में शांति का वास रहेगा।

1. आपके और आपकी सासु मां के बीच बेवजह की अनबन बनी रहती है और आपको उसका कारण भी नहीं पता चलता है, तो आप शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को सिंदूर चढ़ाएं। उसके बाद माता को चढ़ाए हुए सिंदूर को ही अपनी मांग में भरें। अगर संभव हो तो यही सिंदूर सासु मां को भी लगाने के लिए दें। इस उपाय को आपको कम से कम 5 शुक्रवार अपनाना है।

2. सासु मां से हो रही अनबन शांत करने के लिए आपको शुक्रवार के दिन माथे पर हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाना है। इसके साथ ही, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करना है। सासु मां के माथे पर भी तिलक लगाएं और सुबह-सुबह पूजा करने के बाद उनका आशीर्वाद जरूर लें।

3. घर में शांति के लिए शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान दे सकती हैं। ऐसा करने से आपका चंद्रमा मजबूत होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप इस दिन सासु मां को चांदी की कोई चीज उपहार में देती हैं, तो आप दोनों का रिश्ता मजबूत और सुखी होगा।

4. शुक्रवार माता रानी का दिन होता है। ऐसे में अगर आप माता दुर्गा का पूजन करें और उन्हें लाल चुनरी चढ़ाएं तो आपके और सासु मां के बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी।

5. अगर आप शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी का पूजन करती हैं, तो आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। इस दिन आप माता को खीर का भोग लगाएं और ये खीर सास के साथ मिलकर खाएं, आपके रिश्ते में भी मिठास घुल जाएगी।

6. अगर आप शुक्रवार के दिन गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करेंगी तो आपके और आपके ससुराल पक्ष के रिश्ते मजबूत होंगे।

7. शुक्रवार के दिन जल के लोटे में कुमकुम मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देने से आपके और आपकी सास के बीच की अनबन दूर होगी।

8. सुबह स्नान करने के बाद माता तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं, इससे आपके घर में शांति का वास होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News