Richest Temples: भारत के सबसे अमीर मंदिरों की लिस्ट, सालाना आय जान उड़ जाएंगे होश
Richest Temples: यहां देखिये भारत के सबसे मशहूर और अमीर मंदिरों की लिस्ट, सालाना आय जान हैरान रह जाएंगे।;
Most Richest Temples Of India: भारत को किसी समय में सोने की चिड़िया कहा जाता था। ब्रिटिश शासन (British Era) में हुई लूटपाट के कारण हम सभी पिछड़ते चले गए। फिर भी देश में कुछ ऐसे मंदिर आज भी बचे हैं, जिनमें करोड़ों से लेकर अरबों तक का सोना और हीरे-जेवरात रखे हैं। देश में ये मंदिर लोगों की आस्था के प्रतीक बने हुए हैं। यही कारण है कि इन मंदिरों में हर साल लाखों लोग दर्शनों के लिए आते हैं। यही भक्त अपनी इच्छा और आस्था के चलते दर्शन करने के साथ-साथ लाखों का सोना और रुपये मंदिरों में चढ़ाकर जाते हैं। अब आप खुद ही सोचें ये मंदिर आज के समय में कितने अमीर होंगे। अगर किसी आंकड़े तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो रहा है, तो चलिए आज हम आपको भारत के कुछ अमीर मंदिरों के बारे में बताएंगे। इसके अलावा यह भी बताएंगे कि इन मंदिरों में कितना चढ़ावा (Temples) आता है।
Padmanabhaswamy Temple
Padmanabhaswamy Temple
भारत के सबसे अमीर मंदिरों की लिस्ट में केरल के त्रिवेंद्रम में स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर आता है। बता दें कि इस मंदिर के खजाने में हीरे, सोने के गहने और सोने से बनी कई मूर्तियां शामिल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर की 6 तिजोरियों में 20 अरब डॉलर की चीजें रखी हुई हैं। इसके अलावा मंदिर में स्थापित भगवान महाविष्णु की मूर्ति सोने से बनाई गई है, इस मूर्ति की कीमत लगभग 500 करोड़ या इससे ज्यादा है।
Tirupati Balaji Temple
Tirupati Balaji Temple
आंध्र प्रदेश के चित्तूर के तिरुमाला पर्वत पर मौजूद तिरुपति बालाजी का मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस मंदिर को भी सबसे अमीर मंदिरों की लिस्ट में गिना जाता है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। अगर धार्मिक मान्यताओं की मानें, तो यहां भगवान श्री वेंकटेश्वर अपनी पत्नी पद्मावती के साथ रहते हैं। यह मंदिर अपने कई चमत्कारों और रहस्यों के लिए बहुत मशहूर है। मंदिर में हर दिन लाखों रुपये का चढ़ावा आता है और हर साल यहां करीबन 650 करोड़ रुपये का दान किया जाता है। मंदिर के पास करीबन 9 टन सोना और 14 हजार करोड़ की एफडी भी है।
Shirdi Sai Baba Temple
Shirdi Sai Baba Temple
शिरडी के साईं बाबा मंदिर की सालाना आय में लगातार इजाफा होता है, अभी यह कीमत बढ़कर 900 करोड़ हो चुकी है। कोरोना से पहले मंदिर का रेवेन्यू 800 करोड़ रुपये हुआ करता था। हर साल इस मंदिर के राजस्व का रिकॉर्ड टूटता है। बता दें कि मंदिर परिसर में रखी दान पेटी से ही लगभग 200 करोड़ की नकद दान राशि निकल जाती है। इसके अलावा, ऑनलाइन गिफ्ट और ज्वेलरी आदि के रूप में भी मंदिर को भक्तों का प्यार मिलता ही रहता है।
Siddhivinayak Temple
Siddhivinayak Temple
मुंबई में स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर भी भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में हर साल लाखों भक्त और कई सिलेब्रिटी दर्शनों के लिए आते ही रहते हैं। बता दें कि यहां भक्त अपनी इच्छा से बहुत सारा चढ़ावा चढ़ाते हैं। इस मंदिर में भी 3.7 किलोग्राम सोने की कोटिंग की गई है, यह कोटिंग कोलकाता के एक व्यापारी ने दान के रूप में करवाई थी। इस मंदिर में हर साल लगभग 125 करोड़ का दान चढ़ाया जाता है।
Mata Vaishno Devi Temple
Mata Vaishno Devi Temple
माता वैष्णो देवी मंदिर देश के सबसे मशहूर मंदिरों में से एक है, यह न केवल फेमस है, बल्कि देश के सबसे अमीर मंदिरों की लिस्ट में भी शामिल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर में हर साल लगभग 500 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ता है। बता दें कि इस मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में देश और दुनिया से भक्त दर्शनों के लिए आते हैं।
Also Read: जानिये Kanipakkam Vinayak मंदिर का रहस्य, प्रमाण देख रह जाएंगे हैरान!