महिलाओं के बड़े काम की चीज है ये जड़ी बूटी, पुरुषों की भी ऐसे करेगी मदद
Shatavari Health Benefits : शतावरी (Shatavari) को शतावरी रेसमोसस (Asparagus racemosus) के नाम से जाना जाता है। यह शतावरी परिवार का ही एक सदस्य है। इसे एक एडाप्टोजेनिक जड़ी बूटी के रूप में भी जाना जाता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह आपके शरीर को शारीरिक और भावनात्मक तनाव से निपटने में मदद करती है।;
Shatavari Health Benefits : शतावरी (Shatavari) को शतावरी रेसमोसस (Asparagus racemosus) के नाम से जाना जाता है। यह शतावरी परिवार का ही एक सदस्य है। इसे एक एडाप्टोजेनिक जड़ी बूटी के रूप में भी जाना जाता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह आपके शरीर को शारीरिक और भावनात्मक तनाव से निपटने में मदद करती है। यह एक सामान्य स्वास्थ्य टॉनिक है, इसलिए इसे आयुर्वेदिक चिकित्सा में एक महत्वपूर्ण जड़ी बूटी का नाम दिया गया है। आइए जानते है कि महिलाओं के लिए इसके क्या फायदे हैं।
1- पेट की बीमारियों का इलाज
शतावरी गैस्ट्रिक समस्याओं के इलाज के लिए जानी जाती है। शतावरी की सूखी जड़ों को पाउडर बनाकर उसका सेवन किया जा सकता है। यही नहीं इसका रस भी काफी फायदेमंद होता है। रस का सेवन गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में होने वाले अल्सर और अन्य बीमारियों को ठीक करने में अहम भूमिका निभाता है। यदि इस पौधे का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह गैस्ट्रोपेरिसिस को भी ठीक कर सकता है।
2- मां के दूध को बढ़ाने में करती है मदद
कुछ महिलाओं के स्तनों में दूध न आने की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसा एनीमिया, लॉ ब्लड प्रेशर और तनाव की वजह से हो सकता है। अगर महिलाएं शतावरी को सेवन करती हैं तो उनके दूध में वृद्धि होती है। मां का दूध बच्चे के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
3- मूड स्विंग को करती है कम Reduces mood swings
महिलाओं में मासिक धर्म, गर्भावस्था या हार्मोनल समस्याओं की वजह से उनका मूड स्विंग होता रहता है। ऐसे में मूड तो खराब रहता है साथ ही किसी से बात करने का मन नहीं करता है। अगर शतावरी को नियमित रुप से लिया जाएं तो मूड स्विंग होना कम हो जाएगा।
4- प्रजनन संबंधी समस्याओं होती है दूर
शतावरी में ऐसे लाभकारी तत्व होते हैं, जो प्रजनन संबंधी समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं और प्रेग्नेंसी की संभावना अधिक हो जाती है, क्योंकि यह एक शक्तिशाली जड़ी बूटी है। यह महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी फायदेमंद है।
5- इम्यून सिस्टम में करती है मदद
शोध से पता चलता है कि शतावरी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।