Health Tips: अगर आपको भी है ये परेशानी तो भूलकर भी न करें आंवले का सेवन

आंवला (Amla) कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह अपने अनगिनत औषधीय गुणों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़ी से बड़ी बीमारियों को आंवला चुटकियों में टिक कर देते हैं। हालांकि, कई लोगों के लिए यह सुपरफूड नुकसान दायक हो सकता है।;

Update: 2021-11-11 11:39 GMT

आंवला (Amla) कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह अपने अनगिनत औषधीय गुणों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। बड़ी से बड़ी बीमारियों को आंवला चुटकियों में ठीक कर देता है। हालांकि, कई लोगों के लिए यह सुपरफूड नुकसान दायक हो सकता है। ऐसे में उन्हें इसे खाने से बचना चाहिए। 

1- सर्दी (Cold)

आंवला में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो बॉडी के तापमान को काफी हद तक कम कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपको सर्दी-जुकाम है तो आपको इससे परहेज करना चाहिए। 

2- एलर्जी (Elergy)

कई लोगों को आंवला खाने से एलर्जी हो सकती है। जिन लोगों को इस फल से एलर्जी है, वो जब भी आंवले का सेवन करते हैं तो उन्हें पेट में ऐंठन, मतली, उल्टी, लालिमा, दस्त, पेट में दर्द जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

3- किडनी प्रॉब्लम 

अगर कोई व्यक्ति किडनी की किसी समस्या से पीड़ित हैं तो उन्हें आंवला का सेवन करने से बचना चाहिए। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ज्यादा आंवले का सेवन करने से बॉडी में सोडियम का लेवल बढ़ जाता है। जिसकी वजह से किडनी पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है। ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही आंवला खाना चाहिए। 

4- कब्ज की समस्या

वैसे तो आंवले का सेवन करने से कब्ज से राहत मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को ठीक रखता है। हालांकि, यदि आप अधिक मात्रा में आंवला का सेवन करते हैं तो यह मल को सख्त कर सकता है। कब्ज से बचाव के लिए फलों को जूस या सूखे आंवला पाउडर के रूप में पर्याप्त मात्रा में पानी के साथ लेना चाहिए। 

5- लो ब्लड प्रेशर के मरीज 

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है, उन्हें आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। उनका बल्ड प्रेशर और ज्यादा लो हो जाता है। इसलिए ज्यादा आंवला खाने से बचना चाहिए। 


Tags:    

Similar News