बारिश में चेहरे का ऐसे रखें ध्यान, वरना स्किन हो जाएगी डल
पुरुषों की स्किन महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा ऑयली होती है। जिससे मुहांसों की समस्या भी बनी रहती है।;
आज तक माना जाता रहा है कि सिर्फ महिलाएं ही अपनी खूबसूरती पर ध्यान देती हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है आज के दौर में पुरूष भी अपने लुक्स को लेकर उतना ही परेशान रहते हैं जितना कि महिलाएं।
लगातार शेविंग करने और बढ़ते पॉल्युशन की वजह से पुरुषों की स्किन काफी डल हो जाती है जिसकी वजह से उनके चेहरे पर कील मुहांसे निकल आते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप घर बैठे अपनी ऑयली स्किन और कील मुहांसों से निजात पा सकते हैं...
Skin Care Tips For Men
- तेज धूप से बचने के लिए हमेशा एसपीएफ सन्स स्क्रीन का ही इस्तेमाल करें।
- रोज स्किन टोनर का इस्तेमाल करें।
- हमेशा हर्बल और सॉफ्ट सोप का ही करें प्रयोग।
- स्किन को समय-समय पर स्क्रब जरूर करें।
- 8 से 10 गिलास पानी पीएं।
- विटामिन्स की भी लें मदद।
- 8 घंटे की नींद अवश्य लें।
- संतुलित भोजन का सेवन करें।
- कॉफी और शराब के सेवन कम करें।
- तनाव से दूर रहें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App