Health Tips : पेट फूलने और गैस की समस्या से हैं परेशान तो जानें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
अक्सर लोग पेट फूलने (Bloating) और गैस (Gas), सीने में जलन (Heart Burn) की समस्या से परेशान रहते हैं। तो ऐसे लोगों को तली भूनी चीजों और फैट वाला खाना खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।;
Health Tips : अक्सर लोग पेट फूलने (Bloating) और गैस (Gas), सीने में जलन (Heart Burn) की समस्या से परेशान रहते हैं। कई बार परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि इसका असर आपके काम पर भी पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो ऐसे लोगों को तली भूनी चीजों और फैट वाला खाना खाने से बचना चाहिए और अपनी डाइट में ऐसे फ्रूट्स और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। जिससे आप इन परेशानियों से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
ये होती है परेशानी
1-सूजन
2-गैस
3-कब्ज
4-दस्त
5-जी मिचलाना
6-उल्टी
7-पेट में जलन
क्या खाना चाहिए
1-अदरक (Ginger) : अदरक सूजन और पाचन संबंधी अन्य समस्याओं को कम कर सकता है। आप अदरक को सूखाकर मसालों में शामिल कर सकते हैं। साथ ही अदरक वाली चाय भी आपको काफी राहत पहुंचाती है।
2-सब्जियां (Vegetables)
सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं, जो पाचन के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। फाइबर शरीर से मल को बाहर निकालने के लिए आंतों को उत्तेजित करता है। सब्जियों के छिलके अक्सर फाइबर से भरपूर होते हैं और इनका सेवन करना सबसे अच्छा है। फाइबर से भरपूर छिलकों वाली कुछ सब्जियों में आलू, बीन्स और फलियां शामिल है।
3-फल (Fruits)
फलों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन के लिए अच्छे होते हैं, अगर आप संतरा, सेब, और केला जैसे पौष्टिक फल खाते हैं तो इनसे पाचन में मदद मिलती है।
4- दही (Curd)
दही में प्रोबायोटिक्स (Probiotics) होते हैं। ये जीवित बैक्टीरिया और खमीर का काम करते हैं, दही खाने से पांचन तंत्र मजबूत होता है और इससे पाचन क्रिया में मदद मिलती है।
5-केफिर (Kefir)
केफिर एक फर्मेंटेड मिल्क (Fermented Milk) है, जिसमें प्रोबायोटिक्स (Probiotics) पाया जाता है। ये बेहतर पाचन (Digestion) और आंत स्वास्थ्य (Gut Health) को बढ़ावा दे सकते हैं।
क्या नहीं खाना चाहिए
1- ऑयली और फैट वाला खाना न खाएं
-ऑयली और फैट वाला खाना नहीं खाना चाहिए, यह आपके पेट पर ज्यादा भार डालता है और हार्ट बर्न और पेट दर्द की परेशानी बढ़ जाती है।
2- बीन्स न खाएं
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो बीन्स चीनी को पचाना आसान नहीं होता है, इस वजह से गैस की समस्या होती है।
3- गेहूं वाले प्रोडक्ट्स से बचें
अगर ब्रेड, अनाज बिस्कुट और पास्ता जैसे गेहूं वाले प्रोडक्ट्स खाने के बाद आपका पेट फूल जाता है तो आपको इनका सेवन करने से बचना चाहिए।