सुबह जल्दी उठने के फायदे : अगर आपको भी जिंदगी और करियर में चाहिए सफलता, तो अपनाएं ये टिप्स
Subeh jaldi uthne ke fayde : जीवन में सफल होने के लिए बहुत से फैक्टर्स मायने रखते हैं। इसके साथ ही डेली सुबह जल्दी उठना भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस बात को कई सफल और विद्वानों ने भी माना है। इसलिए आज हम आपको स्वस्थ और सफल बनाने वाले तरीके यानि सुबह जल्दी उठने के फायदे (waking up early morning benefits) के बारे में बता रहे हैं।;
Subeh Jaldi Uthne ke Fayde : इन दिनों मोबाइल, इंटरनेट जैसी सुविधाओं के बीच रहकर ज्यादातर लोग देर रात तक सो नहीं पाते। वहीं ऐसे भी लोग हैं, जिनको बिस्तर पर लेटते ही नींद आ जाती है। ऐसे लोग आसानी से सुबह जल्दी उठ जाते हैं। सुबह जल्दी सोकर उठने के फायदों के बारे में तो हम सभी जानते हैं लेकिन बहुत से लोग चाहकर भी ऐसा कर नहीं पाते। हालांकि सुबह सोकर जल्दी उठने के प्रति जागरूकता में लगातार इजाफा हो रहा है। दुनिया में कई सफल लोगों का मानना है कि उनकी सफलता में सुबह जल्दी उठना भी महत्वपूर्ण रहा है।
इफेक्टिव है बहुत
मोटिवेशनल गुरु रोबिन शर्मा अपनी किताब '5 एएम क्लब' के लेखक हैं। उनके अनुसार सुबह 5 बजे से लेकर 8 बजे का समय सबसे कीमती समय होता है। इस समय हमारे पास हमें डिस्टर्ब करने वाली चीजें नहीं होतीं और हम सभी इस आदत को अपना सकते हैं।
सुबह जल्दी सोकर उठने के बाद दिन की शुरुआत भी जल्दी होती है। अलार्म बजने के बाद बिस्तर पर ही बने न रहें, बिस्तर से बाहर आएं। इसे अपनी आदत का हिस्सा बनाने के लिए आपको केवल 66 दिन लगातार ऐसा करना पड़ता है। सुबह 5 बजे सोकर उठने से मुश्किल चीजें भी आसान लगती हैं। इसके जरिए हम लोगों को पराजित कर सकते हैं।
स्ट्रॉन्ग मेंटल पावर
यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टैक्सास में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि जो स्टूडेंट्स सुबह जल्दी उठते हैं, वे ज्यादा अंक हासिल करते हैं, उनकी तुलना में जो लेट सोकर उठते हैं। बायोलॉजिस्ट क्रिस्टोफ लेनर ने विश्वविद्यालय के 300 छात्रों का अध्ययन करने के बाद पाया कि सुबह जल्दी सोकर उठने वालों को समस्याएं कम होती हैं और वह इन्हें लेट तक सोने वालों की तुलना में जल्दी सुलझाते भी हैं।
मनोवैज्ञानिक रूप से आप ज्यादा मजबूत होते हैं, उनकी तुलना में जो देर तक सोते हैं। आप दिन को नियंत्रित करते हैं, बजाय इसके कि दिन आपको नियंत्रित करे। आज कई फाइव एएम एप्स हैं, जो सुबह जल्दी सोकर उठने की आदत डालने के लिए लोगों को एलर्ट रखते हैं।
एक्सरसाइज का टाइम
सुबह जल्दी सोकर उठने वाले लोग भावनात्मक, आध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक रूप से ज्यादा सशक्त होते हैं। सुबह जल्दी सोकर उठने से आपको एक्सरसाइज के लिए समय मिलता है। विभिन्न अध्ययन भी इस तथ्य की ओर संकेत करते हैं कि 90 प्रतिशत एक्सरसाइज करने वालों में वे लोग होते हैं, जो सुबह जल्दी सोकर उठते हैं।
सुबह जल्दी जगते हैं सफल लोग
एप्पल के सीईओ टिम कुक और डिजनी के सीईओ रॉबर्ट आईगर सुबह 4:30 बजे सोकर उठ जाते थे। लौरा वेंडेरकम अपनी पुस्तक 'वट द मोस्ट सक्सेफुल पीपुल: डू बिफोर ब्रेकफास्ट' में लिखती हैं कि सफल लोगों के दिन की शुरुआत सुबह जल्दी सोकर उठने से होती है। जल्दी सोकर उठने से आप अपनी जीत के लिए तैयार हो जाते हैं।
आप भी नई शुरुआत करने के लिए सुबह 5 बजे के क्लब के मेंबर बनने के लिए इसे धीरे-धीरे अपनी आदत का हिस्सा बनाएं। वहीं जैफ सेंडर्स अपनी किताब 'द सेम मिरेकल पोडकास्ट' में कहते हैं, 'सुबह के समय आप अपनी ताकतवर स्ट्रेटजी के द्वारा बहुत कुछ कर सकते हैं। आप इसके जरिए जो चाहते हैं, उसे पा सकते हैं।'
लेखक - किरण भास्कर
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App