Sunday Special : जानें दुनिया के सबसे खूबसूरत 5 टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे ये तो पेंटिग जैसी है

दुनिया भर में कई ऐसी जगह है, जिनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। जब भी तस्वीरों में इन स्थानों को देखते हैं तो ऐसा लगता है कि मानों हम कोई सपना देख रहे हैं। इन जगहों पर समय बिताने के लिए दुनिया के हर हिस्से से सैलानी आते हैं। यहां हम आपको सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Tourist Places) के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप जा सकते हैं।;

Update: 2021-10-10 03:49 GMT

Sunday Special : दुनिया भर में कई ऐसी जगह है, जिनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। जब भी तस्वीरों में इन स्थानों को देखते हैं तो ऐसा लगता है कि मानों हम कोई सपना देख रहे हैं। इन जगहों पर समय बिताने के लिए दुनिया के हर हिस्से से सैलानी आते हैं। यहां हम आपको सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Famous Tourist Destination) के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप जा सकते हैं।

1- बोरा बोरा आइलैंड्स (Bora Bora Island) : बोरा बोरा आइलैंड  फ्रेंच पोलिनेशिया में एक छोटा सा दक्षिण प्रशांत द्वीप है। जिसे 'रोमांटिक आइलैंड' के नाम से भी जाना जाता है। जो कपल हनीमून के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।  यह आइलैंड दुनिया के रोमांटिक आइलैंड्स की लिस्ट में सबसे टॉप पर आता है।


2- कोआई आइलैंड

कोआई आइलैंड अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि यह कहां पर स्थित है। दरअसल, यह अमेरिका के हवाई द्वीप समूह का एक छोटा आइलैंड है। 


3- नेउशवांस्टीन कैसल (Neuschwanstein Castle) 

नेउशवांस्टीन कैसल जर्मनी में सबसे फेमस डेस्टिनेशन में से एक है। यह महल का निर्माण 19 वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में किया गया था। यह महल इतना खूबसूरत और अद्भुत है कि आज भी लोगों के लिए आश्चर्य का विषय है। जो कपल जर्मनी घूमने जाते है। वो यहां जरूर आते है। यह महल कई फिल्मों में भी देखा गया है। 


4- नॉदर्न लाइट्स आइलैंड (Northern lights)

अगर आप कुदरत के करिश्में को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं तो यह आपको नॉर्दन लाइट्स आइलैंड पर जाकर मिलेगा। यह आइलैंड अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। आपको यहां के रंगीन पर्वत और ज्वालामुखी वाली नदियां दिवाना बना देगी। इसके बाद आपका यहां से आने का मन नहीं करेगा। 


5- रेनबो माउंटेन 

चीन में बना रेनबो माउंटेन (Rainbow Mountains) को देखकर आपको ऐसा ही लगेगा शायद ये कोई पेंटिंग है। लेकिन नेचुरल तरीके से बने इन खूबसूरत पहाड़ों को देखने के लिए दुनिया भर से सैलानी चीन आते हैं और इन्हें अपने कैमरों में कैद कर लेते हैं। 



Tags:    

Similar News