Sunday Special: घूमने का बना रहे हैं मन तो बिना वीजा के Explore करें ये देश
Sunday Special: अगर आपको पता चले कि दुनिया के कुछ ऐसे देश भी हैं जहां आप बिना वीजा के आराम से अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।;
Sunday Special: वर्तमान समय में कोरोना (Coronavirus) ने पूरी दुनिया में दहशत मचा रखी है। पिछले दो साल भी कोरोना के साए में गुजरे हैं। क्वारंटीन, लॉकडाउन और ना जाने क्या-क्या, जिनसे पूरे विश्व को गुजरना पड़ा है। हर व्यक्ति घर की चार दिवारी में बंद होकर रह गया है। हर कोई चाहता है कि घर से बाहर जाए जहां सुकून से कम से कम दो दिन गुजारे जाएं। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में घूमना चाहते हैं लेकिन वीजा का बड़ा रोड़ा बीच में आ जाता है। जिससे वो बस विदेश जाने के लिए सोचते रह जाते हैं।
लेकिन अगर आपको पता चले कि दुनिया के कुछ ऐसे देश भी हैं जहां आप बिना वीजा के आराम से अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। यहां जानें वो देश...
मॉरीशस- प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर करने वाला मॉरीशस भारतीयों की पहली पसंद है। हर कोई चारों ओर से समुद्र से घिरे इस जगह को बस देखभर लेना चाहता है। यहां की खूबसूरती और बेहतरीन वातावरण के कारण ये कपल्स के लिए हनीमून मनाने का बेस्ट डेस्टिनेशन भी है। इन सब के बावजूद ये जगह भारतीयों के लिए बिल्कुल वीजा फ्री है।
जमैका- दुनिया भर में समुद्र में चौथा सबसे बड़ा देश जमैका एक कैरेबियन देश है। यहां के लोग काफी मस्ती करते हैं, इनकी मस्ती लोगों को काफी पसंद आती है। हर साल यहां भारी संख्या में पर्यटक आते हैं और यहां के बिचों का आनंद लेते हैं। यहां कोई भी भारतीय करीब 2 हफ्ते तक बिना वीजा के घूम सकता है।
मकाउ- जिसे भी कसिनो और होटल्स का शौक है उनके लिए सबसे बेस्ट है मकाउ। यहां भी भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। और 30 दिनों तक वो आराम से यहां के कसिनो का लुत्फ उठा सकते हैं।
डोमिनिका रिपब्लिक- कैरिबियाई द्वीप जिसकी अर्थव्यवस्था महज पर्यटन पर निर्भर है। या यूं कहें कि यहां की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का काफी महत्व है। यहां की समुद्री तटों की खूबसूरती, ढलते सूरज को देखना हर किसी को पसंद आएगा। बिना वीजा के बारे में सोचे एक बार जरुर डोमिनिका रिपब्लिक घूम आएं।
भूटान- भारत का छोटा सा पड़ोसी देश, जहां की करेंसी भारत की करेंसी के लगभग बराबर है। यहां की खूबसूरत वादियां, पहाड़ मानों बस आप को ही बुला रहे हों। यहां आपको घूमने का कोई शुल्क नहीं देना होगा।