Winter Health Tips: अरबी के ये फायदे जानकर आप तुरंत कर लेंगे अपनी डाइट में शामिल

पोषण विशेषज्ञ (Nutritionist) मुनमुन गनेरीवाल (Munmun Ganeriwal) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अरबी के फायदों के बारे में बताया है।;

Update: 2021-11-15 12:01 GMT

Arbi Health Benefits: अधिकतर लोगों को अरबी (Arbi) अच्छी नहीं लगती है, वहीं कई लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। अरबी (Taro Root) का सेवन करना आपके स्वास्थ्य (Health) के लिए अच्छा होता है। यह हम नहीं कह रहें बल्कि पोषण विशेषज्ञ (Nutritionist) मुनमुन गनेरीवाल (Munmun Ganeriwal) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अरबी के फायदों के बारे में बताया है।

पोषण विशेषज्ञ ने अपनी पोस्ट में लिखा- अरबी को पूरे भारत और एशिया में खाया जाता है। आपको इसे 'सूरन' या 'यम' के साथ Confuse नहीं होना चाहिए। अरबी कोलोकेशिया के पत्तों से प्राप्त की जाती है, जो दो किस्मों यानी काले और हरे रंग के तने से मिलती है। भारत में आमतौर पर इसकी फसल अक्टूबर-दिसंबर के दौरान होती है। यह  गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में उतना ही फेमस है जितना कि भारत के उत्तरी और पश्चिमी राज्यों में। वहीं ओडिशा एक और ऐसा राज्य है, जहां इसे व्यापक रूप से खाया जाता है।

क्या पाया जाता है अरबी में

अरबी में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी और ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते है।

ये हैं अरबी के फायदे

-अरबी का सेवन करने से आप हृदय संबंधित रोगों से बच सकते हैं।

-यह कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करती है।

- बल्ड शुगर को कंट्रोल करने में हेल्प कर सकती हैं।

-अरबी वजन घटाने में काम आती है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक भरा हुआ रख सकता है और एक दिन में खपत होने वाली कैलोरी की संख्या को कम कर सकता है।

सर्दियोंं में जरूर करें अरबी का सेवन 

पोषण विशेषज्ञ गनेरीवाल ने सलाह दी है। अरबी की स्वादिष्ट सब्जी और स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आपको इसे सर्दियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 


Tags:    

Similar News